Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 15:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bokaro: कांग्रेस-झामुमो को राजनाथ की चुनौती, राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आखें डालकर करें
          Headline

          Bokaro: कांग्रेस-झामुमो को राजनाथ की चुनौती, राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आखें डालकर करें

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 21, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bokaro:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और झामुमो को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आंखें डालकर करें। उन्होंने कहा कि ये लोग ईमानदारी की बात करते हैं। कहते हैं मोदी आ गये तो आरक्षण खत्म कर देंगे। किसी भी सूरत में भाजपा ऐसा नहीं करेगी। ये लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देकर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। हम भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं हैं। हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते। हम आंखों में आंखे डालकर राजनीति करते हैं।

          रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बोकारो जिले के सेक्टर-2सी के दुर्गा पूजा मैदान में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में अकूत खनिज संपदा है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी और दलित रहते हैं। यहां बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन इन तीनों के दामन पर कोई दाग नहीं लगा लेकिन झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते हैं भ्रष्टाचार होने लगे। क्या यहां के भ्रष्ट लोग शासन संभालेंगे?

          राजनाथ ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री तो छोड़िए उनके मंत्रियों के पीएस के पास से नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। बिना मुख्यमंत्री के शह के यह किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। आज उनको गिरफ्तार कर लिया तो कहते हैं कि भाजपा अपने सारे विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आपको एक चीज कहना चाहता हूं, मोदी सरकार में यदि हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जाएगा तो उसका स्थान उसका घर नहीं जेल होगा। ये झामुमो-कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार करने के बाद भी हमारी सरकार के ऊपर लगा रहे हैं। पहली बार मैंने सुना था कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री 24 घंटे के लिए गायब था। ना झारखंड वालों को पता था और ना किसी एजेंसी को पता था।

          कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को शह मिला
          राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बराबर भ्रष्टाचारियों को शह दी जाती रही है। संरक्षण दिया जाता रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा को कांग्रेस के शासनकाल में 32 लाख ही जब्त हुआ था। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये हिम्मत नहीं करते थे। जब से मोदी पीएम बने हैं तब से एक लाख करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। इन लोगों ने लंबे समय तक शासन किया है। कुछ कर नहीं कर पाए तो अब झूठे आरोप लगा रहे हैं।

          भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा
          राजनाथ ने कहा कि हमारी विश्वसनीयता पर कौन प्रश्नचिन्ह लगा सकता है। हमने बहुमत मिलने पर 370 हटा दिया। हमने कहा था कि राम मंदिर बनकर रहेगा। जब इनकी सरकार केंद्र में थी तो कहते थे रामलला आएंगे लेकिन ये कांग्रेस वाले दिन तारीख नहीं बताते थे। आज मोदी ने रामलला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भी कर दिया है। अब भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। लोग कहते हैं कि रामराज्य कैसे आ जाएगा, तो मैं कहता हूं जिस दिन लोगों को अपने दायित्व का अहसास हो जाएगा उस दिन रामराज्य आ जाएगा।

          राजनीति देश चलाने के लिए करनी चाहिए
          राजनाथ ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि फवाद हुसैन राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। मैं अपील करना चाहता हूं कि देश को बचा लीजिए। झामुमो की हरकत के कारण भारत की छवि खराब होती है। राजनीति केवल सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश चलाने के लिए करनी चाहिए। समाज बनाने के लिए करनी चाहिए। हमें देश बनाना है। उन्होंने ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि यदि आपने ढुल्लू महतो को जिताया तो वे प्रमुखता से आपकी आवाज संसद के सामने रखेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Congress-JMM mineral wealth Rajnath Singh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.