Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 23:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chatra: झामुमो सरकार झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही : नरेन्द्र मोदी
          Headline

          Chatra: झामुमो सरकार झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही : नरेन्द्र मोदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में वोट मांगे और कहा कि झारखंड में झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। गरीब आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।

          मोदी ने कहा कि आज की भीड़ चार जनू के नतीजे बता रही है। इंडी गठबंधन वाले अपनी हार मान चुके हैं। कांग्रेस का पंजा दलितों, ओबीसी, एसटी और एससी का आरक्षण छीनने पर लगा है। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आज कल नया फॉर्मूला लेकर आ रहे हैं। वे आपकी संपत्ति की जांच कराएंगे। कितनी जमीन है, इसकी भी जांच की जाएगी। वे ऐसा कानून लाने वाले हैं। मोदी ने चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह और हजारीबाग से मनीष जायसवाल के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही हैं। साथ ही कहा कि पूरा गठबंधन सिर्फ इस बात की कोशिश कर रहा है कि उन्हें विपक्ष का दर्जा मिल जाए।

          यहां नेताओं के पीएस के घर से भी नोटों के पहाड़ निकल रहे

          मोदी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां नेताओं के पीएस के घर से भी नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पीएस और उसके नौकर के घर में इतने पैसे निकल रहे हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितने पैसे होंगे। बेशर्मी देखिए इतने नोट निकलने के बाद शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही कहा कि इस काले धन को सिर्फ एक ही व्यक्ति बाहर ला सकता है, जिसके ऊपर एक भी दाग नहीं लगा। वह सिर्फ आपका बेटा मोदी है।

          मोदी ने कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए अभिमान है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने राजकुमार राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया था। इंडी गठबंधन ने झारखंड में सिर्फ अफीम उद्योग लगाया है। झारखंड सरकार इसे संरक्षण दे रही है। साथ ही कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

          मोदी ने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना शुरू की गयी है लेकिन झारखंड सरकार इसे रोकने में लगी है। झामुमो-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है। न काम करेंगे और न करने देंगे। भ्रष्टाचार ही इनका मुख्य काम है। मोदी का काम रोकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद के पास से 300 करोड़ से अधिक कैश मिले। गिनने में मशीनें हाफने लग गयीं। इनके ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। उन्होंने इतने पैसे कभी नहीं देखे। मोदी ने कहा कि एनडीए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          indie alliance JMM government Prime Minister Narendra Modi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.