Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 22:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Madhubani: प्रधानमंत्री मोदी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ लालू यादव बिहार को लालटेन युग की ओर ले जाना चाहते हैं।: अमित शाह
          Headline

          Madhubani: प्रधानमंत्री मोदी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ लालू यादव बिहार को लालटेन युग की ओर ले जाना चाहते हैं।: अमित शाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 29, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Madhubani/Begusarai :  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा सीट से राजग गठबंधन के जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल च बेगुसराय में द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  के पक्ष में चुनावी सभा में  कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है बिहार और देश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करना। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी पिछड़ों का हित नहीं किया। कर्पूरी ठाकुर को कभी सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी को भारत रत्न का सम्मान दिया और उनके अधूरे सपने को यदि कोई पूरा कर रहा है तो वो नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण के मामले में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आरक्षण या कोटा खत्म करने पर कोई विचार नहीं हो रहा। एक तरफ नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व है तो दूसरी ओर एक ऐसा गठबंधन है जिसके पास नेतृत्व ही नहीं है।

          अमित शाह ने कहा कि यदि आईएनडीआईए की सरकार बनती है तो इनके पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा है क्या? उन्होंने कहा कि आप ही बताइये क्या लालू यादव देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या, स्टालिन और राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं? यदि गलती से इंडी गठबंधन की सरकार बन जाती है तो ये लोग एक-एक साल अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे। एक साल लालू प्रधानमंत्री बनेंगे, फिर एक-एक साल अन्य नेता और आखिर में थोड़ा कार्यकाल बचेगा तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलेगा।

          अमित शाह ने कहा कि कोरोना काल में मोदी ने देश के सभी लोगों को टीका लगवाया लेकिन तब राहुल बाबा लोगों से कहते थे कि टीका मत लगवाइए, यह मोदी टीका है। राहुल बाबा को शर्म करनी चाहिए कि कोरोना काल में उन्होंने टीके का मजाक बनाया। उन्होंने जदयू उम्मीदवार राम प्रीत मंडल के लिए वोट मांगते हुए कहा कि झंझारपुर की जनता इन्हें भारी मतों से विजयी बनाए और देश में पीएम मोदी की सरकार बनाने का काम करे। झंझारपुर में एनडीए की ओर से जदयू कैंडिडेट रामप्रीत मंडल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि महागठबंधन की ओर से वीआईपी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ मैदान में हैं।

          अमित शाह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मोदी सरकार ने अनेकों काम किए हैं। यही वजह है कि आज देश और बिहार प्रदेश के लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी और देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ लालू यादव और आरजेडी बिहार को लालटेन युग की ओर ले जाना चाहते हैं।

          इससे पहले संजय झा ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। विपक्ष के उम्मीदवार बोली लगाकर कर आए हैं। झंझारपुर की जनता समझदार है। झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज बना रहा है। दरभंगा में एम्स बन रहा है। एयरपोर्ट से क्षेत्र का विकास हुआ है। साथ ही कहा कि कोसी में जब तक हाई डैम नहीं बनेगा तब तक मिथिला का विकास नहीं होगा। इस पर अमित शाह को पत्र दिया है और इसको लेकर उम्मीद है कि अगले पांच वर्ष में हाई डैम बनेगा। बाढ़ से मिथिला को मुक्ति मिलेगी।
          इस दौरान मंच पर राज्यसभा सदस्य संजय झा, नीतीश मिश्रा, शीला मंडल, मदन सहनी, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा समेत एनडीए के सभी विधायक मौजूद रहे।

          इंडिया घमंडीया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार नहीं है

          बेगूसराय में  शहर के जीडी कॉलेज में आयोजित चुनावी सभा को सबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने  गिरिराज सिंह को भारी मतों से जीतने की अपील की।  अमित शाह ने कहा कि इंडिया घमंडीया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार नहीं है आज महागठबंधन के बड़े नेताओं को जब पूछा गया कि आपका प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है तो उन्होंने सोनिया गांधी, स्टालिन, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव कई नेताओं का नाम गिना दिया इससे आप समझ सकते हैं कि घमंडिया गठबंधन के पास कोई नेतृत्व नहीं है ।

          जबकि नरेंद्र मोदी सशक्त नेता हैं इसके साथ ही राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर करोड़ राम भक्त का आस्था का केंद्र था।  मोदी सरकार के दूसरे काल में न सिर्फ मंदिर का निर्माण हुआ बल्कि मुकदमा जीत कर उसका निर्माण कराया गया है लेकिन इसमें लालू यादव तेजस्वी सोनिया गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं को निमंत्रण दिया गया लेकिन वह लोग  वोट बैंक की वजह से शामिल  नहीं हुए। इसके साथ ही कश्मीर में 370 हटाने को लेकर भी विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राहुल बाबा कहते थे कि 370 हटाने के बाद खून की नदियां बहेगी लेकिन 5 साल में वह किसी ने कंकर भी नहीं फेंका है इसके साथ ही आतंकवाद पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रोजाना आतंकवादी हमले होते थे लेकिन जब पुलवामा हुआ तो नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Amit Shah Congress Lalu Yadav Prime Minister Modi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.