Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 12:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bhagalpur: आईएनडीआईए की सरकार बनी तो गरीब परिवार की एक महिला को देंगे एक लाख की राशि: राहुल गांधी
          Headline

          Bhagalpur: आईएनडीआईए की सरकार बनी तो गरीब परिवार की एक महिला को देंगे एक लाख की राशि: राहुल गांधी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur:  राज्य के भागलपुर के सैंडिंस कंपाउंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 150 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली है। यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के अरबपतियों का मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। आईएनडीआईए की सरकार बनेगी तो जितना कर्ज पूंजीपतियों का माफ किया गया, उतना कर्ज किसानों का भी माफ किया जाएगा।

          राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए शासन काल में किसानों का कर्ज माफ हुआ था लेकिन भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का जितना कर्ज माफ किया उतनी राशि से कई बार किसानों का कर्ज माफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद गरीब परिवार की एक महिला सदस्य के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हर महीने में 8,500 रुपये डाल दिए जाएंगे। इस राशि का उपयोग महिला को परिवार की आजीविका चलाने के लिए करना होगा।

          राहुल ने कहा कि महालक्ष्मी योजना के तहत सारे गरीब परिवारों की लिस्ट निकाली जाएगी और उस परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। उसी महिला के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर योजना को केंद्र में आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे।

          राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने हिन्दुस्तान को बेरोजगारी का केंद्र बना रखा है। देश के युवा हर दिन सात-आठ घंटे इंस्टाग्राम और फेसबुक में लगे रहते हैं। मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी फैला दी है। इसलिए इंडिया अलायंस ने सत्ता में आने के बाद हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर के लिए पहली नौकरी पक्की करने की योजना बनाई है।

          राहुल ने कहा कि इस योजना के तहत हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को अप्रेंटिस ट्रेनिंग का अधिकार दिया जाएगा। जैसे केंद्र सरकार ने मनरेगा का अधिकार दिया उसी तरह से अब हर ग्रेजुएट को पहली नौकरी का अधिकार देगी। इसके तहत निजी, पीएसयू और सरकारी क्षेत्र में युवाओं को नौकरी मिलेगी और एक साल अच्छा काम करने वाले युवाओं को परमानेंट जॉब मिलेगी। इस योजना से देश में प्रशिक्षित युवाओं की फौज खड़ी होगी।

          राहुल गांधी ने यह भी भरोसा दिलाया कि आईएनडीआईए की सरकार बनते ही पांच अलग-अलग तरीके के जीएसटी को खत्म कर एक टैक्स की व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम से कम टैक्स की व्यवस्था की जाएगा। इसके अलावा मनरेगा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही न्यूनतम मजदूरी की दर भी बढ़ोतरी की जाएगी। बिहार इस बार अच्छे परिणाम आईएनडीआईए के पक्ष में देने का काम करेगा। साथ ही कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बिहार में निवेश का मुद्दा सबसे बड़ा है। बिहार में कारखाने लगने चाहिए।

          सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पलायन का मुद्दा है। केंद्र सरकार बहाली नहीं निकाल रही है। सबसे ज्यादा बहाली सेना और रेलवे में निकलती थी, वह चौपट हो गया है। बीते 08-10 साल से रेलवे में कोई अच्छी बहाली नहीं निकली है। पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों में संपन्न चुनाव के साथ ही बीजेपी-एनडीए की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभा में मुकेश साहनी के अलावा भागलपुर के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा, कटिहार के तारिक अनवर, पूर्णिया के बीमा भारती सहित डॉ चक्रपाणि हिमांशु, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रवीण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          INDIA Modi government Rahul Gandhi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.