Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 20:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी
    Headline

    Ranchi: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  राज्य की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन एवं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। नामांकन दाखिल कर चुके लोग अगर नाम वापस लेना चाहें, तो इस तारीख तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

    झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। उस समय पूरे देश में चौथे चरण का मतदान चल रहा होगा। राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर वोट होना है, जिसमें सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) लोकसभा शामिल हैं।

    सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट से भाजपा ने मधु कोड़ा की पत्नी और पूर्व कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके मुकाबले इंडी गठबंधन से झामुमो ने जोबा मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों के बीच में चित्रसेन सिंकू भी चुनाव लड़ रहे हैं।

    खूंटी में फिर अर्जुन मुंडा बनाम कालीचरण मुंडा

    खूंटी (एसटी) सीट से भाजपा ने एक बार फिर अर्जुन मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पिछले बार के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को ही मैदान में अर्जुन मुंडा के मुकाबले उतारा है। मुंडा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत कम अंतर से कालीचरण मुंडा को पराजित किया था।

    लोहरदगा (एसटी) सीट पर भाजपा ने समीर उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो कांग्रेस पार्टी ने सुखदेव भगत को टिकट दिया है। वहीं, पलामू (एससी) संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे पूर्व आईपीएस ऑफिसर वीडी राम को टिकट दिया है। विपक्षी गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ममता भुइयां को टिकट दिया है। सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट पर पिछली बार गीता कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। बाकी तीन लोकसभा सीटों खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

    चार लोकसभा क्षेत्र में कुल 63,99,582 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 32,12,549 पुरुष, 31,86,991 महिला और 42 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सबसे ज्यादा 33 थर्ड जेंडर वोटर सिंहभूम (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 23 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पलामू (एससी) लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 22,27,365 मतदाता हैं। मतदाताओं के मामले में सिंहभूम (एसटी) सीट दूसरे नंबर पर है। यहां मतदाताओं की संख्या 14,32,934 है। इसके बाद लोहरदगा (एसटी) का नंबर आता है, जहां कुल 14,27,022 वोटर हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदाता खूंटी (एसटी) में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 13,12,261 है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    election Commission Jharkhand Lok Sabha Elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.