Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 16:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Hazaribagh: इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प : सुदेश महतो
          Headline

          Hazaribagh: इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प : सुदेश महतो

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh:  आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प है। गठबंधन का कोई आधार नहीं है, जातीय ध्रुवीकरण इनकी प्राथमिकता है। सुदेश कुमार महतो ने ये बातें शनिवार को हरनगंज स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

          सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा मजबूत और भरोसेमंद चेहरा है, वहीं इंडी गठबंधन के पास न ही कोई चेहरा है न देश के लिए कोई संकल्प। यह गठबंधन सिर्फ एनडीए और नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए है। देश और देश के विकास के लिए इनके पास कोई सोच, कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने को कहा।

          सम्मेलन में गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार सह पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि 400 पार का नारा सिर्फ एनडीए का संकल्प नहीं, अपितु जन-जन का नारा बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में देश के विकास के लिए रिकॉर्ड काम किए गए हैं। मौके पर हजारीबाग निवासी युवा उद्यमी अनुराग मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनुराग मिश्रा ने कहा कि सुदेश महतो की सोच और विचारों से प्रभावित होकर वे आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ajsu party indie alliance NDA alliance
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.