Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 05:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: पुलिस रिमांड के बाद हत्या के आरोपित की मौत पर हंगामा, शव के साथ कोयल पुल दो घंटे तक जाम
          Headline

          Palamu: पुलिस रिमांड के बाद हत्या के आरोपित की मौत पर हंगामा, शव के साथ कोयल पुल दो घंटे तक जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu: चेचेरे भाई के  हत्या के आरोपित अजय चौधरी की मौत पुलिस रिमांड के बाद तबीयत बिगड़ने से हो गई। उसका शव रांची रिम्स से पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पलामू  चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में उसके घर लाया गया।  मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। अजय की मौत का जिम्मेवार पुलिस को ठहराते हुए सैंकड़ों लोग मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर गए। अजय के शव को शाहपुर में कोयल नदी पुल पर रखकर जाम कर दिया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे सड़क जाम रहा।

          अजय की मौत के बाद से ही पुलिस को हंगामा होने की आशंका थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मुख्य सड़क पर आने से प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। चैनपुर, रामगढ़, सदर और मेदिनीनगर शहर चार थाना को मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए तैनात किया गया था। लेकिन कल्याणपुर के मार्ग में लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ते और पुलिस को धक्का देते हुए लोग शव लेकर आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोग अजय की मौत के दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने उसे पीटा, जिससे तबियत बिगड़ गई और रिम्स ले जाने के दौरान ही मौत हो गई।

          पुल जाम होने से चैनपुर – मेदिनीनगर और मेदिनीनगर – गढ़वा मार्ग प्रभावित रहा, जिससे हजारों लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। स्कूल बस को वापस लौटना पड़ा। शुरुआत में थाना प्रभारी के स्तर पर जाम हटाने के लिए वार्ता का प्रयास किया गया। जब वह असफल रहे तो सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद पहुंचे। बाद में एएसपी राकेश कुमार मौके पर आए। उनके आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर लोग गए। जेल से मृतक के पिता सुरेश उर्फ ननहक चौधरी के आने के बाद दाह संस्कार किया गया।

          एएसपी राकेश ने कहा कि यदि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है तो कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है। मनोज चौधरी हत्या मामले में सुपरविजन होगा, जो दोषी नहीं होंगे उनका नाम केस से हटा दिया जाएगा। प्रावधान के अनुरूप मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

          अजय चौधरी ने होली की रात 26 मार्च को अपने चचेरे भाई मनोज चौधरी का हत्या कर दिया था। 27 को इसकी गिरफ्तारी हुई थी। छह अप्रैल को पूछताछ के लिए अजय को रिमांड पर लिया गया था। सात अप्रैल को रिमांड से जेल पहुंचाया गया। जेल प्रशासन ने इसके बिगड़े तबियत को देखते हुए जेल गेट से ही हॉस्पिटल भेज दिया। फिर रिम्स ले जाने के क्रम में रात में ही मौत हो गई। इसके बाद से ही पुलिस पर पिटाई का आरोप लग रहा है।

          Death murderer accused Oppose remand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.