रांची।
हिंदपीढी़ थाना क्षेत्र के निजाम नगर में महिला को गोली मारने के बाद युवक ने फांसी पर झूलकर जान दे दी। युवक का शव फांसी के फंदे से रविवार काे लटकता मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को घटना स्थल से पांच गोली का खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है। हालांकि हथियार नहीं मिला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक की पहचान अखलाक अहमद उर्फ मोहम्मद राजू के रूप में की गई। अखलाक महिला शाहिस्ता प्रवीण के पति का बजनेस पार्टनर था। बताया जाता है कि अखलाक 5 साल पहले सउदी से लौटकर आया था। तब से वह इरशाद के घर में रह रहा था। महिला को एक गोली बाह में और एक गोली स्पाइनल में लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनो ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत पहले युवक की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के संदेहास्पद मानकर जांच कर रही है।