नवादा।
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भवनपुर पंचायत के खरसान गांव में शनिवार को 18 वर्षीय किशोर की पानी में डुबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान खरसान गांव के उमेश राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गयी है। घटना कि सुचना पाकर थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि किशोर शौच के लिए गया था। इस क्रम में पैर फिसलने के कारण पानी में गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।


