Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 10:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»New Delhi:लोकसभा चुनाव का ऐलान: 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे
          Headline

          New Delhi:लोकसभा चुनाव का ऐलान: 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           

          New Delhi:  चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे और 4 जून को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

          मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में 96.8 करोड़ मतदाता होंगे जबकि 2019 में 90 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिलाएं हैं। इस बार 1.8 करोड़ पहली बार के नए मतदाता हैं जोकि 18 से 19 वर्ष के हैं।
          उन्होंने कहा कि हम 1.5 करोड़ मतदान अधिकारियों और 10.5 लाख मतदान केंद्रों के साथ लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। चुनाव में 55 लाख से अधिक ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।

          चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को प्रचार के दौरान मर्यादा बनाए रखने और दुर्व्यवहार तथा व्यक्तिगत हमलों से बचने की सलाह दी है।
          राजीव कुमार ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में बाहुबल के अलोकतांत्रिक प्रभाव को रोकने के लिए कई उपाय किये हैं। सभी उम्मीदवारों को समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीएपीएफ को पर्याप्त रूप से तैनात किया जाएगा और प्रत्येक जिले में एकीकृत नियंत्रण कक्षों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। निगरानी सुनिश्चित करने के लिए चेक पोस्ट और ड्रोन का इस्तेमाल होगा।

          झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

          झारखंड में कुल चार चरणों में चुनाव कार्यक्रम संपन्न होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की घोषणा के मुताबिक, झारखंड में पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होगा। चार जून को चुनावी परिणाम आयेगा।

          झारखंड में 14 सीटों पर होगा चुनाव

          पहला चरण

          मतदान: 13 मई

          लोकसभा सीटें: सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू।

          दूसरा चरण

          मतदान: 20 मई

          लोकसभा सीटें: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

          तीसरा चरण

          मतदान: 25 मई

          लोकसभा सीटें: गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर।

          चौथा चरण

          मतदान: 01 जून

          लोकसभा सीटें: राजमहल, दुमका और गोड्डा।

          बिहार में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा

          बिहार में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल से चुनाव की शुरूआत होगा। बिहार में पहले चरण के चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। राज्य में पहले चरण में चार सीटों पर चुनाव होगा। वहीं दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में पांच-पांच सीटों पर चुनाव होगा। वहीं छठे और सातवें चरण में 8-8 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। वहीं 4 जून को रिजल्ट जारी होगा।

           

          झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उप चुनाव 20 मई को
          देश में 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीख भी घोषित कर दी है। इसके तहत लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान 20 मई को झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उप चुनाव होगा।

          गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने एक जनवरी को झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके इस सीट पर चुनाव होना है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Election Commissioner election Commission Lok Sabha Elections
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.