Nawada: रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर ए स्थित पननवा जंगल से पुलिस ने शुक्रवार को पेड़ से लटका हुआ एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रजौली पुलिस दी। जिसके बाद रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।
शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शव लगभग 7-8 दिन पुराना है,क्योंकि शव से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है,जिसके आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया और अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है।


