Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का आरोप, भाजपा में शामिल नहीं हुई तो पार्टी दबाव बनाने के लिए छापेमारी करवा रही है
    Headline

    Ranchi: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का आरोप, भाजपा में शामिल नहीं हुई तो पार्टी दबाव बनाने के लिए छापेमारी करवा रही है

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर दूुसरे दिन भी ईडी की छापेमारी

    Ranchi:  कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। ईडी की एक टीम अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। जमीन कब्जा और अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मामले में जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है।

    ईडी ने मंगलवार को विधायक के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत 17 ठिकानों पर छानबीन की थी। ईडी ने अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल व दूसरे डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं। ईडी के मुताबिक, कई कागजातों से जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे और अवैध तरीके से अर्जित पैसे के निवेश के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जा रही है। ईडी ने सभी से उनकी आय, चल-अचल संपत्ति का पूरा विवरण हलफनामा के जरिए मांगा है।

    कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ईडी ने साल 2023 में मांगी थी। अप्रैल 2023 में हजारीबाग पुलिस ने अंबा प्रसाद पर केरेडारी, बड़कागांव व कटकमदाग थाने में दर्ज केस की जानकारी ईडी को दी थी। केरेडारी में अंबा प्रसाद को केस संख्या 37/18 में आरोपित बनाया गया था।।

    छापेमारी को लेकर अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया था कि भाजपा में शामिल नहीं हुई तो पार्टी दबाव बनाने के लिए छापेमारी करवा रही है।कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने कहा था कि भाजपा ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से टिकट की पेशकश की थी। मैंने इनकार कर दिया तो मुझे दिनभर प्रताड़ित किया गया। अंबा ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कुछ लोगों ने उनपर दबाव डाला। अंबा की मां निर्मला देवी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बेटी का मनोबल तोड़ने के लिए ईडी ने छापेमारी की।

    अंबा के इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पलटवार किया है। प्रतुल शाहदेव ने बुधवार को एक्स पर कहा कि अंबा प्रसाद तथ्यहीन बयान देकर खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से ध्यान हटाना चाहती हैं। प्रतुल ने कहा कि आखिर यह उसी दल की सदस्य हैं, जिसके झारखंड के एक सांसद के पास से 350 करोड़ नकदी बरामद हुए थे।

    अंबा प्रसाद बताएं, किसने बनाया था भाजपा से चुनाव लड़ने का दबाव: आदित्य साहू

    भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद सहित राज्य के सत्ताधारी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस की विधायक अम्बा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अंबा प्रसाद अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।

    साहू ने कहा कि अंबा प्रसाद के घर कल ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा ही याद आने लगी। उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए। कैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से आतंक, जमीन लूट, भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है।

    साहू ने प्रदेश कार्यालय में प्रोजेक्टर पर एक वीडियो में दिखाया कि कैसे पलानी, पतरातु के कयूम अंसारी और निजाम अंसारी की जमीन लूटी गई। उन्होंने कहा कि दबंगई का आलम यह है कि पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक है। पुलिस जब अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करती है तो इनके समर्थक थाना से ट्रैक्टर को जबरदस्ती छुड़ा ले जाते हैं। पूरा क्षेत्र और झारखंड जानता है कि इनके माता, पिता से लेकर अंबा प्रसाद तक कैसे क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने हुए हैं।

    साहू ने कहा कि जहां तक भाजपा को इनसे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए संपर्क की बात है तो इस बात को अम्बा प्रसाद प्रमाणित करें कि कब किसने इस संबंध में बात की। ये तो स्वयं पिछले दिनों यशवंत सिन्हा से मिलकर चुनाव की चर्चा कर रही थी, जिसकी तस्वीर मीडिया में छपी थी। उन्होंने कहा कि जहां तक आरएसएस का सवाल है तो उन्हें जानना चाहिए कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी सांस्कृतिक संगठन है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    ED raid MLA Amba Prasad Ranchi News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.