गिरिडीह।
जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गिरिडीह डुमरी मार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सीआरपीएफ 154 बटालियन के 10 जवान घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मधुबन स्थित कैंप से जवानो को बिहार चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा रहा था। दुर्घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है। घायलो का इलाज डुमरी के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सड़क पर अचानक एक मवेशी के आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

