Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 18:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को मोहनपुर-हंसडीहा रेललाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का करेंगे शुभारंभ
          Headline

          Ranchi: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को मोहनपुर-हंसडीहा रेललाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 29, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राज्य को एक बार फिर से नयी रेल लाइन की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (1 मार्च) को देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेललाइन का उद्घाटन और देवघर डिब्रूगढ़ ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री धनबाद में इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह सुबह 11: 25 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह सौगात देंगे। मोहनपुर जंक्शन में आयोजित होने वाले समारोह में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। रेलवे मोहनपुर जंक्शन में भव्य समारोह की तैयारी की गयी है।

          रेल मंत्रालय के अनुसार 753.48 करोड़ की मोहनपुर हंसडीहा रेल लाइन की लंबाई 38.110 किलोमीटर है। इस रेललाइन में पांच स्टेशन मोहनपुर, खड़ियाडीह, हरलाटांड़, ककनी और हंसडीहा है। इस नयी रेललाइन में पहली बार चलने वाली देवघर डिब्रूगढ़ ट्रेन को प्रधानमंत्री देशवासियों को सौपेंगे। सुबह 10:15 बजे मोहनपुर जंक्शन में समारोह शुरू हो जायेगा। यह नयी रेललाइन के चालू होते ही देवघर से गोड्डा रेल लाइन से सीधे तौर पर जुड़ जायेगा। देवघर और गोड्डा आने जाने वाले यात्रियों को दुमका व नोनीहाट से गुजरना नहीं पड़ेगा। इस रेल लाइन के चालू होने से यात्रियों के ढाई घंटे की बचत होगी।

          देवघर से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली दूसरी ट्रेन

          देवघर से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली पूर्वोत्तर के लिए देवघर से यह दूसरी ट्रेन होगी। पहली ट्रेन देवघर-अगरतला एक्सप्रेस बांका और भागलपुर रूट से चलती है। देवघर से डिब्रूगढ़ ट्रेन का परिचालन मोहनपुर से हंसडीहा होकर होगा। इस रूट से ट्रेन का परिचालन होने से देवघर, दुमका व गोड्डा जिले के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर सुविधा हो जायेगी।

          रेलवे के अनुसार इस रूट से परिचालन होने पर समय की बचत होगी। इस खंड पर इस ट्रेन को चलाने के लिए कोई इंजन रिवर्सल नहीं होगा। इसके साथ ही इस मार्ग से ट्रेन चलने से देवघर, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया व कटिहार जैसे शहर कनेक्ट होंगे। डिब्रूगढ़ से नॉर्थ बैंक होते हुए देवघर तक वर्तमान में कोई सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से कनेक्टिविटी हो जायेगी।

          शुक्रवार को गोड्डा-मुंबई पहली ट्रेन गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी। एक मार्च को ही गोड्डा-मुंबई की पहली ट्रेन गोड्डा स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। पहली बार मुंबई से गोड्डा इलाके के रेल यात्री अपने गोड्डा स्टेशन पर उतरेंगे। गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे इन रेल यात्रियों का स्वागत रात 8:30 बजे गोड्डा स्टेशन पर करेंगे।

          देवघर से गोड्डा तक रेल लाइन चालू करने का वादा किया पूरा : निशिकांत दुबे

          भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री तीन जिलाें के यात्रियों को जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन का तोहफा देंगे। साथ ही देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ने मुझे भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जो अधिकार दिये, उस अनुसार मैंने 2019 के चुनाव में लोगों से अगले चुनाव में देवघर से गोड्डा तक रेल लाइन चालू करने का वादा किया था, वह वादा पूरा होने जा रहा है। इस रेल सेवा से इलाके में काफी उत्साह है।

          यह है समय सारणी

          पूर्वी रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार सुबह 11 बजे देवघर डिब्रूगढ़ साप्ताहिक ट्रेन देवघर स्टेशन से खुलेगी। 11: 25 बजे मोहनपुर, 12:12 बजे हंसडीहा, 12: 36 बजे मंदारहिल, 2: 20 बजे भागलपुर, 2: 55 बजे सुल्तानगंज, 3: 18 बजे बरियारपुर, 4: 15 बजे मुंगेर, 4: 58 बजे खगड़िया, 6 बजे नवगछ़िया, 7: 58 बजे कटिहार, 8: 45 बजे बारसोइ, 9: 50 बजे किशनगंज के साथ साथ इस ट्रेन का ठहराव आलूबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचविहार, कोकरझार, न्यू बोगाइंगांव, बारपेटा रोड, नालबाड़ी, रंगिया, उदालगुड़ी, रांगापाड़ा नार्थ, विश्वनाथ चार्ली, हारमोती, नार्थ लखीमपुर, धेमाजी होते हुए और शाम चार बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Deoghar to Godda new railway line Prime Minister
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          नवादा मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गो/ली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.