Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 20:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुई
          Headline

          Ranchi: चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 26, 2024Updated:February 26, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi: चाईबासा से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।ज्वाइनिंग कमिटी के सदस्य विधायक ढुल्लू महतो ने पटका पहनाकर एवम पुष्प गुच्छ देकर  कोड़ा का मंच पर स्वागत किया।

          मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सबको साथ लेकर चलने की बात करने वाली पार्टी में केवल एक परिवार का कब्जा है। उन्होंने कहा कि वे वहां असहज हो रही थीं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हैं। भाजपा के नेतृत्व में ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। साथ ही कहा कि भाजपा से जुड़कर जनहित के काम करती रहूंगी।इंडी एलायंस के पास न नीति है न नियत। ये दल केवल अपनी तिजोरी भरने केलिए सत्ता में रहना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के हाथ को मजबूत करने केलिए राज्य की 14लोकसभा पर जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
          उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास यह भाजपा ही कर सकती है। कहा कि भाजपा जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के कार्य कर रही है।

          नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने झारखंडी भावनाओं की कद्र नहीं की। केवल गीता कोड़ा ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर भरोसा किया और पार्टी ज्वॉइन की है।

          प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गीता कोड़ा जनता की सेवा करती रही हैं। दो बार विधायक रहीं। वर्ष 2019 में सांसद बनीं। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सरकार राज्य में है, उसे छोड़कर गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थामा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता कि वहां काम करना कितना मुश्किल रहा होगा। साथ ही भरोसा जताया कि गीता कोड़ा के आने से पार्टी न केवल कोल्हान, बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी।

          बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की भूखी पार्टी है। मधु कोड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाकर कांग्रेस ने सारा मधु चट कर जाने के बाद गरीब आदिवासी को कोड़ा खाने केलिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आदिवासी हित की चिंता नहीं। केवल राजनीतिक लाभ केलिए वह आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है।उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा के पार्टी में आने भाजपा का जनाधार न सिर्फ कोल्हान में बल्कि पूरे झारखंड में भाजपा और एन डी ए को ताकत मिलेगी।

          कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन ढुल्लू महतो ने किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप वर्मा एवम पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय भी उपस्थित रहे।

          bjp Congress Madhu Koda Member of parliament
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.