Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 04:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर आजसू का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन
          Headline

          Ranchi: जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर आजसू का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          • सरकार ने युवाओं की नौकरी के साथ ही उनके सापनों और परिश्रम का भी सौदा किया : विशाल महतो

          • आजसू ने राजभवन के समक्ष किया प्रदर्शन, शामिल हुए हजारों छात्र

          Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आजसू ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राज्य के सभी जिले से आए आजसू के सैकड़ों सदस्यों के साथ कई छात्रों और अभ्यर्थियों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेकर मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

          आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि आजसू छात्रों के हक, अधिकार और हित से जुड़े सभी विषयों को मुखरता से उठाते आई है। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में घोर निद्रा में सोई सरकार को उठाने का काम आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया था। उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य के लाखों छात्रों के हित में पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने आनन फानन में एसआईटी का गठन किया। आजसू के साथ साथ राज्य के सभी छात्र इस एसआईटी से संतुष्ट नहीं हैं। इस मामले में उच्च अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई है इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से करानी आवश्यक है।

           प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि सरकार ने अपनी गलत नीति से राज्य के युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है। युवाओं के हक की नौकरी का 27-27 लाख रुपए में सौदा करने वाली सरकार कभी न झुकने का दंभ भर रही है। इन्होंने सिर्फ नौकरी ही नहीं हम जैसे लाखों युवाओं के सापनों और उनके परिश्रम को भी बेच दिया है। युवा इन्हें झुकाएंगे भी और सत्ता से हटाएंगे भी।

          बता दें, सीबीआई जांच के साथ ही सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विरोध कर रहे निर्दोष छात्रों पर हुई प्राथमिकी को अविलंब वापस लेने, झारखंड चयन आयोग के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने और गलत तरीके से चयनित परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डालने एवं झारखंड नकल कानून के तहत कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर आजसू द्वारा आंदोलन किया गया।

          प्रदर्शन में आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव, केंद्रीय महासचिव रविशंकर मौर्य, समेत रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक राज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनुराग भारद्वाज देवा महतो, कोल्हान विश्वविद्यालय अध्यक्ष हेमंत पाठक धर्मराज प्रधान, सिद्दो कान्हु विश्वविद्यालय अध्यक्ष निर्मल मंडल, सभी जिलाध्यक्ष छात्रसंघ – जमाल गद्दी, दीपक दुबे, विशाल यादव, विजय महतो, फूल सिंह बड़ाईक, रविन्द्र ठाकुर, शानू कुमार, विशाल प्रजापति, अमित यादव, तनवीर हसन, विनोद रजक, जानकी महतो, सूरज कुशवाहा, तापस महतो, कुणाल किशोर ठाकुर, मुकेश कुमार, कुंदन चंद्रवंशी समेत कई छात्र हुए शामिल।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          All Jharkhand Students Union CBI investigation jssc cgl exam paper leak Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.