Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 19:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: 2024 में प्रधानमंत्री के लक्ष्य 400 पार को पूरा करेगी जनता : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Ranchi: 2024 में प्रधानमंत्री के लक्ष्य 400 पार को पूरा करेगी जनता : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 12, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .भाजपा प्रदेश कार्यालय में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला संपन्न

          Ranchi:  भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी की ओर से 25 फरवरी से पांच मार्च तक चलाए जाने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान अबकी बार 400 पार को पूरा करने के लिए संकल्पित है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

          उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को पूरा कराने का अभियान है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल-पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नहीं ली। गांव, गरीब, किसान मजदूर, महिला आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ होगा।

          उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच में विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने में जुटी हैं। मोदी सरकार के कार्यों को अपना कार्य बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही। उन्होंने कहा कि हम लाभार्थियों के बीच जाएं, उनका समर्थन भी प्राप्त करें और उनके भ्रम को भी दूर करें।

          तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जनता संकल्पित : बाबूराम निषाद

          अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि मोदी सरकार ने संपूर्णता में कार्य किए हैं। सबका साथ, सबका विकास संकल्प के साथ आम जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव भी पुनर्स्थापित हुआ है। अयोध्या में भव्य राममंदिर के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने करोड़ों जनमानस को आनंदित किया है। संतोष दिया है। 500 साल की प्रतीक्षा पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाकर हम सब झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर जीत को सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही प्रदेश में एक मजबूत भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को भी पूरा करेंगे।

          जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनेगा लाभार्थी संपर्क अभियान : कर्मवीर सिंह

          प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह लाभार्थी संपर्क अभियान जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनाने का अभियान है। हमें अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। इस अभियान को एक जुनून और जिद्द से पूरा करें। कोई घर नहीं छूटे। कार्यकर्ता को जिनसे संपर्क की जिम्मेवारी है उसे पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभियान में हम संपर्क भी बढ़ाएं और समर्थन भी बढ़ाएं। जनता का मिजाज बदला हुआ है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी।

          देश में चल रही मोदी है तो मुमकिन है की लहर : अमर कुमार बाउरी

          नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी है तो मुमकिन है की लहर चल रही है। यह लहर सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी सर्व समावेशी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, सामान्य, महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी वर्गों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया है। मोदी सरकार अपने संकल्पों के अनुरूप सबके विकास की चिंता की है। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाया है। आज देश का सामर्थ्य प्रकट हुआ है।

          प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि देशभर में सात करोड़ लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने का यह अभियान है। इसमें झारखंड के 30 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं। कार्यकर्ता सभी लाभार्थी के घर 25 फरवरी से पांच मार्च तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 20 से 24 फरवरी के बीच सभी लोकसभा क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित कर अभियान को सफल बनाने की योजना लोकसभा स्तर पर बनाई जाएगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों एवं मंडल स्तर पर अभियान के संयोजक एव सह संयोजक बनाए जायेंगे। अभियान में लाभार्थियों से मिस्ड कॉल से समर्थन प्राप्त करते हुए लाभार्थी परिवार, भाजपा परिवार को सुनिश्चित करना है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          B J P beneficiary contact campaign Prime Minister
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.