Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 01:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: एक्सिस बैंक से बदमाशों ने 90 लाख लूटे, लूट के दौरान की दो राउंड फायरिंग
          Headline

          Araria: एक्सिस बैंक से बदमाशों ने 90 लाख लूटे, लूट के दौरान की दो राउंड फायरिंग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria:  बेखौफ अपराधियों ने शहर के एडीबी चौक के पास दिन के 12 बजे एक्सिस बैंक की शाखा से 90 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर स्थित एडीबी चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में छह हथियार बंद अपराधियों ने बैंक सहित बैंक में आए ग्राहकों से लूट की घटना को अंजाम दिया।बदमाश छह की संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे।घटना करीबन साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है।

          बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में दो राउंड फायरिंग भी की। बदमाशों ने बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा करीबन 90 लाख से अधिक की लूट की बात कही जा रही है। सूचना के बाद मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह,एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु भारी पुलिस बलों के साथ बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

          मामले को लेकर बैंक के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद 11 और 11:30 बजे के करीब में हथियार से लैस बदमाश बैंक में घुस गए और हथियार के नोक पर सभी कर्मचारियों सहित बैंक में मौजूद ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर दिया। जिसके बाद बैंक में रखे रुपए के साथ-साथ बैंक में मौजूद पैसा जमा करने के लिए आए ग्राहकों से भी लूटपाट की। लूटपाट के क्रम में बदमाशों ने बैंक के अंदर दो राउंड गोली भी फायरिंग की। मौके पर मौजूद भगत ग्लास के स्टाफ ने बताया कि रुपये जमा करने के लिए वह बैंक आए थे और बदमाशों ने उनसे भी उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपे लूट लिए।

          इसके अलावे ग्राहक मीरा देवी,शकुंतला देवी,अनीता देवी, किरण देवी, ज्योति देवी, बबिता देवी, आदि ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को मिले रन की राशि जमा करने के लिए वे लोग बैंक में आए थे। बदमाशों ने उनसे भी वह राशि छीन ली। सभी को बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया था। लूटपाट कर बदमाश मौके से फरार हो गए।

          बैंक लूट की सूचना के बाद एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ रामपुकार सिंह,नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु मौके पर पहुंचे और बैंक में खाली खोखा बरामद किया। मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से फिलहाल बच रही है। एसपी ने जांच करने की बात कही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Araria News axis Bank Den of loot firing
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.