Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 07:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राजद की बैठक में झारखंड में चार लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित
          Headline

          Ranchi: राजद की बैठक में झारखंड में चार लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पलामू चतरा,कोडरमा और गोड्डा से लड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया

          Ranchi:  राजद राज्य कार्यकारिणी की बैठक रांची कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक में पांच प्रस्ताव लाया गया और सभी प्रस्ताव को पारित किया। सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि सभी प्रस्तावित प्रस्ताव नेता लालू प्रसाद यादव को दिया जाएगा।

          बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि पांच प्रस्ताव लाए गए और पारित हुए है। इनमें आगामी लोकसभा चुनाव में राजद चार लोकसभा सीट पलामू चतरा,कोडरमा और गोड्डा से लड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही झारखंड प्रदेश एवं पूरे देश में जातीय जनगणना और आर्थिक सर्वे केंद्र एवं राज्य सरकार से कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा झारखंड में सदस्यता अभियान अनवरत चलाने, सभी विधानसभा में बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त करने और झारखंड में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभावित सीटों पर पार्टी का सघन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।

          मौके पर राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय कि पार्टी है। लालू के नीति और सिद्धांत की पार्टी है। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ,जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीति सिद्धांत को मानने वालो की पार्टी है। भाजपा सामाजिक न्याय की धारा को भारतीय संविधान के ढांचे को तोड़ना चाहती है और देश में जाती उन्माद फैलाकर धर्म की राजनीति करना चाहती है। इसका राजद कठोरता से सामना करेगा। सांप्रदायिक शक्तियों को समाप्त करने के लिए राजद झारखंड में कमर कश चुकी है, आपस में सभी मिलजुल कर संगठन को आगे बढ़ाएंगे और जो प्रस्ताव पारित हुआ। इस प्रस्ताव को राजद सुप्रीमो , बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को अवगत कराया जाएगा ।

          राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए और जनगणना के आधार पर ही राज्य में पिछड़ों के आरक्षण पर काम करना चाहिए । उन्होंने मांग किया कि केंद्र सरकार देश स्तर पर जातीय जनगणना कराये। अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं करती है तो राज्य सरकार जातीय जनगणना अपने खर्चे पर करें। बैठक को राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता,पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सुरेश पासवान,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,घुरन राम, पूर्व अधक्ष अभय सिंह,युवा अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने संबोधित किया।

          Lok Sabha Elections Proposal Ranchi News rjd
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.