Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 01:43
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने प्रेमी को बिहार से किया गिरफ्तार
    Headline

    Palamu: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने प्रेमी को बिहार से किया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu: गत 4 दिसंबर की रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा के रहने वाले सुनील राम पर हुए  जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के प्रेमी रौशन को बिहार से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुनील पर हमला उसकी पत्नी के प्रेमी रौशन कुमार ने किया था। शादी के पहले से ही सुनील की पत्नी खुशबू का प्रेम संबंध रौशन के साथ है।

    ज्ञात हो कि चार दिसंबर की रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा के रहने वाले सुनील राम पर जानलेवा हमला तीन अपराधियों ने किया था। लंगरकोट पहाड़ी के पास घटना को अंजाम दिया गया था। सुनील के गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। गंभीर रूप से जख्मी सुनील अभी भी जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। मेदिनीनगर के बाद रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। सुनील की पत्नी खुशबू कुमारी इतनी शातिर है कि किसी को उस पर शक ना हो इसलिए घटना के बाद से ही हॉस्पिटल में सुनील के साथ रहकर सेवा में लगी है।

    रौशन बिहार के नबीनगर के मझिआवा गांव का रहने वाला है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस प्रेमी रौशन तक पहुंची। रौशन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। रौशन की निशानदेही पर घटनास्थल पर एक कमरे से घटना में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में रौशन ने बताया कि सुनील के साथ शादी से खुशबू खुश नहीं थी। उसने किसी भी तरह सुनील को रास्ते से हटाने की बात कही थी। घटना के संबंध में सुनील की मां प्रेमा देवी ने एफआईआर दर्ज करायी थी। प्रेमा देवी ने शुरु से ही बेटे पर जानलेवा हमले का दोषी अपनी बहू को माना था। कांड के उद्भेदन में हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगन्नाथ धान व पुलिसकर्मी शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Deadly attack Husband lover Palamu News Wife
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.