Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 23:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: ट्रेन पर चढने के दौरान महिला यात्री के आठ लाख के गहने हुए गायब, जीआरपी ने बिहार के शातिर चोर को पकड़ा
          Headline

          Palamu: ट्रेन पर चढने के दौरान महिला यात्री के आठ लाख के गहने हुए गायब, जीआरपी ने बिहार के शातिर चोर को पकड़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu:  डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर चोपन-गोमो पैसेेंजर ट्रेन में चढने के क्रम में एक महिला यात्री के पर्स से आठ लाख के गहने गायब हो गए।  महिला  की ओर से राजकीय रेल थाना पुलिस (जीआरपी) डालटनगंज में मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के एक शातिर चोर को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया है। महिला चोर और उसके गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपित चोर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

          जानकारी अनुसार जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा भरतपुर निवासी बबलू कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी नमिता देवी 12 दिसंबर को अपने पति और बच्चों के साथ रामगढ़ जाने के लिए डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर चोपन-गोमो ट्रेन में चढ़ रही थी। इसी क्रम में उसके पर्स से लाखों के गहनों से भरा डब्बा गायब कर दिया गया। सीसीटीवी फूटेज से जांच करने पर पता चला कि पारो देवी नामक महिला ने नमिता देवी के पर्स से गहनों को गायब किया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ मौजूद गैंग के अन्य सदस्य भी नजर आए।

          जांच के क्रम में गैंग के शातिर चोर विपिन कुमार मंडल उर्फ कैला को स्टेशन परिसर से गुरूवार को गिरफ्तार किया गया। बिहार के मुंगेर जिले के बलियारपुर पडैया निवासी के रूप में उसकी पहचान हुई। पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसके गैंग में 6-7 लोग हैं। उसका गैंग शाहपुर में धर्मेन्द्र जायसवाल पिता सत्यनारायण जायसवाल के यहां किराये के मकान में ठहरा था। फेरी कर सामान बेचने की आड़ में ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। विपिन के पकड़े जाने के बाद उसके गैंग के बाकी सदस्य किराये के मकान से फरार हो गए।

          इन गहनों की हुई चोरी

          जीआरपी थाना प्रभारी अशोक राम ने शुक्रवार को जानकारी दी कि महिला के गहनों से भरा डब्बा गायब हुआ है, जिसमें हार, चेन, झूमका, कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि थे। करीब आठ लाख रूपए के गहने गायब होने की जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुंगेर और खगड़िया इलाके के लोग फेरी करने के बहाने डालटनगंज और आसपास के क्षेत्रों में किराये के मकान में ठहरते हैं और फिर ट्रेनों में चोरी करते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          female traveler jewelry Palamu News Train
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.