Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 19:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Khunti: ब्लैक टाइगर गिरोह के छह उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़े, हथियार बरामद
          Headline

          Khunti: ब्लैक टाइगर गिरोह के छह उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़े, हथियार बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti:  पुलिस ने ब्लैक टाइगर नामक आपराधिक गिरोह के केथित कमांडर अमन खान, मो उमर सहित छह उग्रवादियों को  रविवार को रनिया थाना क्षेत्र के बनई टोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार आदि भी बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने के लिए गिरोह बनाया गया है।

          तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पांच नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने की नीयत से संगठन के कुछ उग्रवादियों ने ब्लैक टाइगर नामक अपराधिक गिरोह बनाया है।

          पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के कमांडर अमन खान अपने दस्ते के मो उमर सहित अन्य सदस्यों के साथ हथियार से लैश होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने और क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए खक्सी टोली होते हुए बनई सदन टोली तरफ आनेवाला है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामार टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

          गिरफ्तार उग्रवादियों में अमन खान उर्फ छोटू खान उर्फ ब्लैक टाइगर (गोविंदपुर थाना जरियागढ़) , खूंटी मो उमर (सिलमा बिरजा बिरदा), शमीम मियां और मिंटू (कुल्हाई थाना रनिया), आसीफ उद्दीन उर्फ आसिफ खान उर्फ राजा (कर्रा, खूंटी), गुरु प्रसाद महतो उर्फ भूषण उर्फ गुरु , (बनई थाना रनिया ) और सुनील कंडुलना उर्फ बिरसा (जलासार चेंगरे थाना बंदगांव) मिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देसाी राइफल, दो जिंदा कारतूस, 5.56 एमएम की 35 जिंदा गोली, संगठन का 17 पर्चे, चार चंदा रसीद, कर नकद 10500 रु, चार मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और एक पाउच बरामद किया गया है।

          एसडीपीओ ने बताया कि अमन खान उमर खान और वशिफ उद्दीन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इन उग्रवादियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। अमन खान के खिलाफ कर्रा थाने में दो जून 2023 को 17 सीएलए एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्यसंगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। कर्रा थाने में ही उसके खिलाफ उसी थाने में 11 मई 2015 तथा चार नवंबर 2023 को रनिया थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। बताया गया कि उमर खान के खिलाफ कर्रा थाने में 19 जनवरी 2017 और एक जनवरी 2022 को मामला दर्ज है, जबकि आसीफ खान के खिलाफ कर्रा थाने में 22 अप्रैल 2013 को मामला दर्ज किया गया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          black Tiger Jharkhand Crime News levy militant
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.