Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 04:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राजधानी में जलेगा 70 फीट का रावण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से करेंगे दहन
          Headline

          Ranchi: राजधानी में जलेगा 70 फीट का रावण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से करेंगे दहन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रावण दहन किया जायेगा। यहां रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। वहीं कुंभकर्ण के 65 फीट और मेघनाथ के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जायेगा। इसके अलावा 30-30 फीट की सोने की लंका भी तैयार की गयी है। इस वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से तीनों पुतलों का दहन करेंगे।

          पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, प्रवक्ता अरुण चावला, रणदीप आनंद, कुणाल आजमानी और राजेश खन्ना की ओर से बताया गया कि इस बार कोलकाता के कारीगर शेखर मुखर्जी की देखरेख में आतिशबाजी की जायेगी। जमशेदपुर के परमजीत सिंह सन्नी के नेतृत्व में भांगड़ा पेश किया जायेगा। वहीं रूपा डे, ज्योति साहू व चुमकी राय की ओर से गीत और नृत्य पेश किया जायेगा। डॉ कमल बोस के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दिन के साढ़े तीन बजे से शुरू हो जायेगा। यहां रावण दहन पर 12 से 15 लाख रुपये खर्च किया जायेगा।

          सुधीर उग्गल ने बताया कि बिहार के गया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुस्लिम 21 साल से लगातार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। समाज में लगातार कम हो रहे सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के माहौल के बीच रावण का पुतला बनाने पर मोहम्मद मुस्लिम का कहना है कि सभी मिलकर काम करते हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे किसी अन्य धर्म के होने के कारण रावण का पुतला बनाते हैं। मोहम्मद मुस्लिम कहते हैं कि हम हर साल बुराई के प्रतीक रावण को जलाते हैं, लेकिन यह भी सच है कि समाज में बुराई बढ़ रही है। ऐसे में हर साल बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आकार बढ़ाना पड़ता है।

          यहां भी किया जाएगा रावण दहन

          अरगोड़ा मैदान : श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से अरगोड़ा मैदान में मंगलवार को शाम चार बजे रावण दहन किया जायेगा। यहां 60 फीट ऊंचा रावण व कुंभकरण और मेघनाद का 55 फीट का पुतला बनाया गया है। आतिशबाजी स्थानीय व बक्सर के कलाकारों द्वारा की जायेगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। वहीं छऊ नृत्य भी पेश किया जायेगा।

          एचइसी : एचइसी परिसर स्थित शालीमार बाजार में रावण दहन होगा। विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। रावण और कुंभकरण का पुतला निर्माण अंतिम चरणों में है। जमकर आतिशबाजी होगी।

          पोखरटोली मैदान: रावण दहन समिति हुंडरु की ओर से पोखर टोली मैदान में 60 फीट ऊंचा रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। वहीं मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फीट होगी। यहां शाम पांच बजे से रावण दहन कार्यक्रम शुरू होगा। सबसे पहले छऊ नृत्य व बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी। पूरे आयोजन में ढाई से तीन लाख रुपये खर्च किये जायेंगे।

          टाटीसिलवे ईईएफ मैदान: दशहरा समिति टाटीसिलवे की ओर से ईईएफ मैदान में रावण दहन किया जायेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा होंगे। यह जानकारी दशहरा आयोजन समिति के शंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद व गोविंद महतो ने दी।

          सिदरौल: श्री श्री दुर्गापूजा सह रावण दहन समिति सिदरौल द्वारा 70 फीट के रावण और 65 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप होंगे। दहन के समय पुतले दहाड़ने और ठहाके की आवाज करेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Capital Morabadi Ranchi News Ravana Dahan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.