Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 08:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: कुख्यात आपराधिक सरगना अमन साहू एक बार फिर पलामू सेंट्रल जेल में किया गया शिफ्ट
          Headline

          Palamu: कुख्यात आपराधिक सरगना अमन साहू एक बार फिर पलामू सेंट्रल जेल में किया गया शिफ्ट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu:  कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना अमन साहू को केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर में शिफ्ट किया गया है। बुधवार की शाम उसे चाईबासा से यहां लाया गया। कारा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अमन साहू को लाने से पहले उसे रखने के लिए विशेष निगरानी में एक प्रकोष्ठ (सेल) को रिक्त करा लिया गया था। यह सीसीटीवी कैमरे के दायरे में होगा। इसकी हरकत पर मानवीय एवं यांत्रिक नजर रखी जाएगी।

          50 से अधिक आपराधिक मामले का अभियुक्त अमन साहू के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक जिलों में पंजीकृत हैं। हत्या, लूट, रंगदारी टैक्स वसूलने के अलावे कोयला व्यापारियों से जबरदस्ती उगाही के मामले दर्ज हैं। साथ ही पुलिस दल पर हमला करने एवं घायल करने के मुकदमे में भी वांछित है। केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर में रहते हुए उसने जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी।

          इस आपराधिक सरगना के गिरोह के सदस्य पलामू, लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा, धनबाद, गिरीडीह, बोकारो और रांची जिले में दर्जानाधिक अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। कारा अधीक्षक ने बताया कि कारा में सुनिश्चित किया गया है कि अमन साहू को किसी से नहीं मिलने दिया जाए, जरुरी मुलाकात होने पर पुलिस के घेरे एवं निगरानी में ही यह संभव होगा।

          13 माह में चौथी बार बदला गया ठिकाना
          कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का ठिकाना 13 माह में चौथी बार बदला गया है। एक बार फिर उसे 11 माह बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। पिछले साल अमन साहू को 17 सितंबर से 25 नवंबर तक पलामू जेल में रखा गया था। इस दौरान जेल में मोबाइल फोन और पार्टी करने की डिमांड जेल प्रशासन ने नहीं मानी थी तो जेल सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र कुमार को फोन कर अमन साहू के गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस कांड के सामने आने के बाद अमन साहू को दुमका जेल भेज दिया गया था।

          20 अगस्त को दुमका से चाईबासा जेल अमन साहू को भेजा गया था। केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर में लाने के बाद पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन ने जेल की चौकसी बढ़ा दी है। अमन साहू द्वारा जेल से ही गैंग चलाते हुए राज्य के व्यवसायियों को लगातार धमकी देने और रंगदारी वसूलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय अमन साहू पर लगाम लगाने के प्रयास में है। जिसके तहत अमन साहू को एक जेल में ज्यादा समय तक नहीं रखने की प्लानिंग है। उसके गुर्गे पलामू में भी रंगदारी के लिए गोलीबारी कर चुके हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी अमन साहू कुख्यात पलामू न्यूज सेंट्रल जेल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.