गुमला।
रायडीह थाना अंतर्गत खुरसुता गांव में रविवार की देर रात को चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी विनोद एक्का व राहुल तिर्की उर्फ गुजर की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव सोमवार को सड़क पर पाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा । इस घटना से खुरसुता गांव में दहशत का माहौल है। रायडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया की दोनों युवक दोस्त थे और रविवार की सुबह हॉकी खेलने कनचोड़ा गांव गए हुए थे। शाम में अपने गांव लौटने के दौरान इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है

