Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 03:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: सनातन संस्कृति को खत्म कर सरिया कानून लागू करना चाहते हैं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह
          Headline

          Begusarai: सनातन संस्कृति को खत्म कर सरिया कानून लागू करना चाहते हैं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 2, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। वह षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की भावनाओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। तुष्टीकरण एवं वोटबैंक के लिए हिंदू के त्योहारों पर छुट्टियों को रद्द किया जा रहा है। सरकार या तो अपनी इस्लामिक मानसिकता त्यागे या गद्दी छोड़ दे।

          शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेगूसराय में मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति कर बिहार में सरिया कानून लागू करना चाहते हैं। यहां कई स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है। यह हिंदुओं के बच्चे को संस्कृति से दूर रखने का षड्यंत्र है। शिक्षकों को जनगणना एवं बीएलओ सहित अन्य कार्य में लगाने पर काम बाधित नहीं होता है। लेकिन हिंदुओं के पर्व से काम बाधित हो रहा है।

          उन्होंने कहा कि बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश रचकर पढ़ाई बाधित होने का बहाना बनाया जा रहा है। साजिश रची जा रही है कि बच्चे यह नहीं जाने की तीज, जितिया, जन्माष्टमी, नवमी और नवरात्र क्या होता है। वे धनतेरस और दीपावली के बारे में नहीं जानें। नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि मुसलमान की छुट्टी में कटौती कर सकें। क्योंकि हिंदू जातियों में बंटा है। जिस दिन हिंदू एकत्रित हो जाएंगे, उस दिन नीतीश कुमार को यह नियम वापस लेना होगा।

          गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तो बिहार में सिमी का कार्यालय खुलता था। आज नीतीश कुमार के शासन में पीएफआई फल-फूल रहा है। बिहार की जनता-बिहार का हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। यह केवल शिक्षक नहीं, बल्कि सनातन संस्कार और संस्कृति पर प्रहार है, इसे वापस लेना होगा। तेजस्वी द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव युवराज हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। उनके पिता ने कहा कि प्रधानमंत्री का गर्दन पकड़ लेंगे।

          वन नेशन वन इलेक्शन विकास के लिए जरूरी है। लालू यादव के प्रश्न का जवाब नितीश कुमार को देना चाहिए। उन्होंने मंच पर कहा कि मेरे ऊपर पशुपालन घोटाला का चार्ज बकवास था। केस किसने किया, सजा कोर्ट ने दी। नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह कहें कि लालू यादव निर्दोष हैं, हमने गलत किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को वैज्ञानिकों की मदद से चांद पर पहुंचा दिया। अब हम सूर्य पर पहुंच रहे हैं, आजादी के बाद किसी ने ऐसा नहीं किया।नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्पेस सेक्टर दुगुना हो गया। आज पूरी दुनिया भारत के वैज्ञानिकों और मोदी के आगे नत मस्तक है।

          विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि हिंदुओं की छुट्टी में कटौती किया जाना शर्मनाक है। हम इसके खिलाफ सड़क से संघर्ष सदन तक संघर्ष करेंगे। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के लिए बहुसंख्यक हिंदू समाज का अपमान करने का प्रयास कर रही है। हिंदुओं के त्योहार की छुट्टी रद्द करना वोट बैंक की राजनीति है।

          नीतीश कुमार दुर्गा मंदिरों में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा सकते हैं। हम मुस्लिम की छुट्टी का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन हमारे पर्व में छुट्टी क्यों। आज विद्यालय में 50 प्रतिशत महिला शिक्षिका हैं। वह कैसे पूजा करेंगी और कैसे विद्यालय जाएंगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले नगर थाना के समीप से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कैंटीन चौक पहुंचे, जहां की नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इस्लामिक राज्य बिहार बेगूसराय न्यूज सनातन संस्कृति सरिया कानून
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.