Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 20:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Giridih: राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई
    Headline

    Giridih: राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 13, 2023Updated:August 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Giridih:  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में शहीद हुए गिरिडीह के 28 वर्षीय शहीद जवान अजय राय का शव रविवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से र रांची हवाई अड्डा पहुंचा। यहां से शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी से गिरिडीह के देवरी लाया गया। गांव के मुक्तिधाम में उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई मनोज राय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सैनिकों ने हवाई फायरिंग कर शहीद को अंतिम सलामी दी।

    रांची से गिरिडीह आने के क्रम में भारत माता के इस वीर सपूत के पार्थिव शरीर का काफिला बगोदर से गुजरते हुए जमुआ पहुंचा। इस दौरान 20 हजार से अधिक की भीड़ भी देवरी के लिए चल पड़ी। हर युवक के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा था और भारत माता के जयकारे से पूरा रास्ता गूंजता रहा। शहीद जवान अजय राय पर लोगों को गर्व था। जिस किसी ने सुना कि देवरी के वीर सपूत का पार्थिव शरीर रहा है वे ढेंगाडीह गांव में जुटने शुरू हो गये।

    रांची सीआरपीएफ 135 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में जवानों ने परम्परागत रिवाज के तहत तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को कांधा देते हुए सम्मान के साथ वाहन से नीचे उतारा और घर तक पहुंचाया। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ मुकेश महतो, भाजपा नेता दिनेश यादव, विनय शर्मा समेत काफी संख्या में नेता और अधिकारी पहुंचे थे।

    सीआरपीएफ की गाड़ी में शहीद का पार्थिव शरीर और फूलों से सजा वाहन और उनकी तस्वीर हजारों की भीड़ को एहसास कराने लिए काफी था कि अजय राय की मौत सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च शहादत है। गांव में प्रवेश करते ही भारत माता के के साथ शहीद अजय राय अमर रहें का नारा गूंज उठा। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।

    जवान बेटे का शव जब पिता राजेंद्र राय ने देखा तो वे बेटे के शव से लिपट कर रोने लगे। उन्हें बड़ी मुश्किल से भाजपा नेता विनय राय ने सम्हाला। शहीद अजय की पत्नी करिश्मा कुमारी के आंख के आंसू सूख चुके थे लेकिन पति का शव देख वह भी फफक पड़ी। जवान अजय की पत्नी करिश्मा और पिता को हिम्मत देने खुद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा और सहायक कमांडेंट सुभाष चन्द्र आगे आए और हिम्मत दिया। कुछ देर के बाद शहीद जवान की अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव के मुक्तिधाम में उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई मनोज राय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सैनिकों ने हवाई फायरिंग कर शहीद को अंतिम सलामी दी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अंतिम विदाई आतंकी हमला राजकीय सम्मान शहीद जवान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    फिर निशाने पर वंदे भारत! भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा

    June 8, 2025

    बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूबे, शव बरामद

    June 8, 2025

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.