Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: स्नान करने के बाद बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे
          Headline

          Ranchi: स्नान करने के बाद बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 4, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राजधानी रांची के धुर्वा में 10 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला 20 जून से शुरू होगा। इस मेले का समापन 29 जून को घूरती रथ यात्रा के साथ होगा। रथ यात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस यात्रा को लेकर पुलिस तथा प्रशासन भी इसकी तैयारियों में जुट गई है।

          रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रविवार को भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा कि सहस्त्रधारा स्नान विधि की गई। जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ को 108 घड़ों के ठंडे पानी से स्नान स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान को बुखार आ गया।

          15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ को एकांत में एक विशेष कक्ष में रखा जाता है, जहां केवल उनके वैद्य और निजी सेवक ही उनके दर्शन कर सकते हैं। भगवान जगन्नाथ के मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। इसके बाद 15वें दिन मंदिर के कपाट खुलेंगे और भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। फिर जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ होगा। रथ यात्रा के आरंभिक चरण में भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया जाता है, उसके बाद रथ यात्रा निकाली जाती है।

          हर साल एक बार भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया जाता है, जिसे स्नान यात्रा भी कहते हैं। स्नान यात्रा करने के बाद 15 दिन के लिए भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ जाते हैं। 15 दिन के लिए मंदिर को बंद कर दिया जाता है। यहां तक भगवान जगन्नाथ की रसोई भी बंद कर दी जाती है। भगवान को 56 भोग भी नहीं खिलाया जाता। 56 भोग की जगह भगवान को 15 दिनों तक काढ़ा का भोग लगाया जाता है। इस दौरान भगवान को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी भोग लगाया जाता है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ की बीमारी की जांच करने के लिए रोजाना वैद्य भी आते हैं। भगवान को काढ़े के अलावा फलों का रस भी दिया जाता है। साथ में शीतल लेप भी रोज लगाया जाता है।

          ये है जगन्नाथपुर मंदिर रथ यात्रा कार्यक्रम

          19-जून को शाम 4 बजे से नेत्रदान के साथ रथ यात्रा शुरू

          20-जून, सुबह 5 बजे से सुलभ दर्शन

          20-जून, दोपहर 2 बजे से रथयात्रा के लिए सामूहिक पूजन

          शाम 4:30 बजे रथ यात्रा की शुरुआत

          शाम 6:30 बजे मौसी बाड़ी आगमन

          29-जून को घूरती रथ यात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जगन्नाथपुर मेला रथ यात्रा रांची न्यूज स्नान यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.