मोतिहारी: ढाका थाना क्षेत्र के पचपकडी मेन रोड स्थित स्पंदना माइक्रो फाइनेंस कंपनी में सोमवार की सुबह एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी से करीब 15 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए है।
जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह स्पन्दना फाइनेंस के कर्मी बैंक खोल कर जमा रुपए का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान हथियार से लैस लगभग आधा दर्जन अपराधी बैंक मे घुसे गए और फिर हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया और फिर मैनेजर से लगभग 15 लाख रुपए लूट कर चलते बने ।

लूटपाट के दौरान अपराधियो ने फाइनेंस कर्मी से मार पीट भी किया है । वही घटना कि जानकारी मिलते ही मौके पर ढाका पुलिस मौके पर पहुची और फिर घटना स्थल का जाँच कर फाइनेंस कर्मियों को पुलिस थाने ले गई और पहले कर्मियों से ही पूछ ताछ की जा रही है ।


