Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 10:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: वीडियो वायरल के बाद सामने आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा षडयंत्र का जल्द होगा पर्दाफाश
          Headline

          Ranchi: वीडियो वायरल के बाद सामने आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा षडयंत्र का जल्द होगा पर्दाफाश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 26, 2023Updated:April 26, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  वायरल वीडियो प्रकरण के बाद बुधवार को  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मीडिया के सामने आए । सरयू राय और निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा ।बन्ना गुप्ता ने कहा वायरल वीडियो फर्जी और एडिटेड है। इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जानी चाहिये उन्होंने कहा अभी तक तो उनका फोन भी नहीं लिया गया है।  वे रांची में अपने सरकारी आवास पर पत्रकारो को सम्बोधित किया।
          मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा जो लोग वीडियो को सामने लेकर आए जांच तो उनकी होनी चाहिये आरोपी उनको बनाना चाहिये । मंत्री बन्ना ने कहा पुलिस जांच में उनसे जो सहयोग मांगेगी वो तैयार रहेंगे। बन्ना गुप्ता ने ये भी कहा कि वो इस्तीफा नहीं देने वाले, हां पार्टी जो भी कहेगी वो करने को तैयार हैं। उन्होने कहा कि जांच होनी चाहिए और गंभीरता से होनी चाहिए।

          ‘गोपीचंद’ को सब पता चल जाता है
          बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हमारे चाचा’ कहते हैं ये ऑरिजनल वीडियो है, महिला कहां काम करती है उसे सुरक्षा देनी चाहिये, ये सब मांग ट्विट कर सरयू राय करते हैं। महिला कब किस कार में किसके साथ बैठकर गई। ये सारी जानकारी सरयू राय को कैसे और क्यों है, ये किसी कि जासूसी नहीं तो क्या है। हर वीडियो इनके पास ही कैसे पहुंच जाता है, दाल में जरुर कुछ काला लगता है। यो सोची समझी रणनीति बनाकर लाया गया मामला है।सरयू राय ने पहले भी पोषण राशि, स्वर्णरेखा नदी सफाई, फ्लाइओवर, एमजीएम जैसे मामलों को लेकर बेवजह के आरोप लगाए हैं। बन्ना गुप्ता ने कहा जब सीपी सिंह का मेटर आता है तो ये चुप्पी साध जाते हैं। सीपी सिंह करे तो हनी ट्रैप और बन्ना करे तो फनी ट्रॅैप, ये दोहरी नीति क्यों।साथ ही बन्ना ने एक तस्वीर जारी कर सरयू राय से सवाल पूछा कि ये महिला कौन है। पूर्व मंत्री को इसकी भी जानकारी देनी चाहिये।

          निशिकांत भी दूध के धुले नहीं
          साथ ही बन्ना गुप्ता ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वो क्या दूध के धुले हैं, जिनके घर शीशे के हो वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते। कई जानकारियां हैं लेकिन किसी के पर्सनल लाइफ पर छीछा लेदर करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि जिस स्तर तक राजनीति का ट्रेंड पहुंच चुका है वो लोकतंत्र के लिये खतरनाक है।

          हर साजिश होगी बेनकाब
          बन्ना गुप्ता ने कहा उन्हें मोबाइल के नए नए फीचर्स की तो जानकारी भी नहीं, नए जमाने में इनको जानने के लिये तो दूसरों की मदद तक लेनी पड़ती है।बन्ना ने कहा कि कोई भी कितनी भी साजिश करेगा, वो एक ना एक दिन बेनकाब जरुर होगा। बन्ना ने कहा विरोधियों को डर घुस गया है वो सक नहीं रहे हैं तो ऐसी साजिश रची जा रही है। बन्ना गुप्ता कमजोरों की आवाज है, सबको साथ लेकर चलता है, लाठियां खाकर यहां कर पहुंचा है। किसी कि दया कृपा पर नहीं।

          कांग्रेस पार्टी का वफादार सिपाही हूं जो पार्टी का निर्देश होगा वो मान्य होगा।

          बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब सीपी सिंह का मामला आया तो उन्होंने कहा कि यह हनी ट्रैप है और उनका मामला फनी ट्रैप है। उन्होंने कहा कि सरयू राय का झगड़ा मेरा साथ है, तो सामने से आएं, गोपी जासूस बन कर क्यों आ रहे हैं। सरयू राय का कहना है कि मेरा मोबाइल पुलिस को जब्त कर लेना चाहिए। इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने कहा कि डीएनए टेस्ट की बात हो रही है इसके लिए भी मैं तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। सच्चाई जल्द सामने होगी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का वफादार सिपाही हूं जो पार्टी का निर्देश होगा वो मान्य होगा।

          इधर भाजपा ने मांग किया है कि इस्तीफा देकर जांच का सामना करें बन्ना गुप्ता
          इधर बन्ना गुप्ता की सफाई के बाद बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री ने आज अपनी सफाई में कहा की प्राथमिकी के 3 दिनों के बाद भी पुलिस उनका मोबाइल जब्त नहीं कर रही है। हम भी तो यही कह रहे हैं की आप के मंत्री पद पर रहते कौन ऐसी हिम्मत करेगा?  इसलिए इस्तीफा दीजिए और जांच का सामना कीजिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।मंत्री बन्ना गुप्ता पत्रकार सम्मेलन में अपनी बात कह कर चलते बने ।भीड और हो हंगामा के बीच कई सवाल के जवाब दिये बिना मंत्री चले गये ।आज मंत्री बन्ना गुप्ता कुछ अधिक उत्तेजित और विचलित नजर आ रहे थे।कांग्रेस के कार्यक्रम मे भी वो पत्रकार से इन बिषय पर बात करते ही वो गुस्सा में नजर आये।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          निशिकांत दुबे महिला रांची न्यूज वायरल वीडियो सरयू राय साजिश स्वास्थ्य मंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.