Gumla: जिले में नशाखोरी एवं नशा की सामग्रियां के तस्करी करने वाले पर लगाम लगाने के लिए गुमला एसपी एहतेशाम वकारीब द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर गुप्त सूचना पर गुमला थाना क्षेत्र से गांजा सहित एक स्कूटी एवं दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है।
गुमला एसडीपीओ मनिष चंद लाल ने बताया कि गुमला थाना कांड सं0-123/23, जिसमे एक स्कूटी मे गांजा होने की सुचना प्राप्त हुई थी,जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कुटी (JH07H6135) से लगभग दस किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त रिम्पल कुमार तथा कमरूल हक को गिरफ्तार किया गया था।गुमला पुलिस मादक पदार्थ के बेचने बालो के विरूद्ध अभियान चला रही है।पुलिस ने दोनो तस्कर को जेल भेज दिया।


