Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 1 August 2026 || 21:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»gumla: बस से बरामद नोटों से भरे बैग को दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी के यहां से चोरी कर भाग रहे थें शातिर
          Headline

          gumla: बस से बरामद नोटों से भरे बैग को दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी के यहां से चोरी कर भाग रहे थें शातिर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 6, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          gumla : गुप्ता  यात्री बस से बुधवार को  नोटो  से भरे पांच बैग बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया है कि दिल्ली के करोलबाग में रहने वाले एक स्वर्ण व्यापारी के अपार्टमेंट से करोड़ों रुपये की चोरी कर आरोपी भाग रहे थें।  मामले में पुलिस ने एक शातिर को  बस से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकलने में कामयाब रहे।  करीब सात घंटे तक बैगों व ट्रॉली बैग से मिली राशि की गिनती बैंक कर्मियों द्वारा की गई, जिसमें कुल 6 करोड़ 53 लाख 97 हजार 730 रुपये थे। राशि को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित को गुमला जेल भेज दिया गया है।

          गुमला के पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब ने  प्रेस वार्ता में बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति दिल्ली स्थित करोलबाग के गली नंबर 06 में रहने वाले एक स्वर्ण व्यापारी के अपार्टमेंट से 6-7 करोड़ रुपये की चोरी कर गुमला के रास्ते राउरकेला जा रहे हैं। तुरंत एक दल का गठन कर अर्धरात्रि में चंदाली स्थित गुमला पॉलिटेक्निक के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई।

          उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 1.30 बजे गुप्ता बस वहां पहुंची तो उसकी तलाशी ली गई। वाहन के पीछे वाली डिक्की में पांच बैग, जिसमें सामान भरा हुआ था, बंद अवस्था में बरामद किया गया। उपस्थित मजिस्ट्रेट के समक्ष बस के अंदर सवार यात्रियों से डिक्की में रखे ट्रॉली बैग व पिट्ठू बैग के संबंध में पूछताछ करने पर एक व्यक्ति सामने आया तथा सभी सामानों को अपना बताया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. फरीद खान उर्फ छोटू (22) निवासी राउरकेला मालगोदाम काली मंदिर के पास थाना उदित नगर जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) बताया।

          बैग में रखे सामान के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि बैगों में दिल्ली के करोलबाग गली नंबर छह से चोरी किया हुआ करीब 6-7 करोड़ रुपये नकदी व अन्य सामान है। जिसे उसने दो दोस्तों विशाल मंडल और मो. कैफ दोनों निवासी ग्राम राउरकेला माल गोदाम काली मंदिर के पास थाना उदित नगर जिला सुंदरगढ़ के साथ मिलकर चोरी की है। इसी बीच विशाल मंडल और मो. कैफ बहाना बनाकर उतर गए।

          एसपी ने बताया कि चार अलग-अलग बैगों से 6,53,97,730 ( 6 करोड़ 53 लाख 97 हजार 730 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा सोने जैसी दिखने वाली एक चेन, पत्थर लगी तीन अंगूठी और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध दो मामले छेन्द थाना में और एक मामला प्लांट साईट (राउरकेला) में भादवि व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

          पुलिस की टीम में दंडाधिकारी सुदीप राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार, परिचारी प्रवर प्रणव कुमार, पुअनि दीपक कुमार रौशन, गुलाम मुस्तफा, बीरबल कुमार पांडेय, सअनि बबलू बेसरा, थाना रिजर्व बल के हवलदार रामधन उरांव, हवलदार जयशंकर कुमार, आरक्षी सुनील कुमार, रामवीर राम, जितेंद्र लोहरा, रवि भगत और राजेश लोहरा शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आरोपी गिरफ्तार गुमला न्यूज चोरी नोट बैग यात्री बस स्वर्ण व्यवसायी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          August 1, 2026

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          July 31, 2026

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.