Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 15:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड में रामनवमी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले को अलर्ट किया
          Headline

          Ranchi: झारखंड में रामनवमी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले को अलर्ट किया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 29, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:   झारखंड में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य के संवेदनशील जिलों में केंद्रीय बलों की सात कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा 14,920 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। प्रदेश में रामनवमी पर डीजे बजाने पर मनाही का फरमान जारी किया गया है। यह फरमान न्यायालय के आदेश पर जारी किये गए है। रांची और गिरिडीह में सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) और जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका जिले में एक-एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती हुई है। पलामू में सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक कंपनी तैनात है । इसके अलावा झारखंड पुलिस की रैपिड एक्शन पुलिस (रैप) की दो कंपनी रांची में लगाई गई है। जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा व कोडरमा में रैप की एक-एक कंपनी तैनात की गई है।

          रामनवमी के दौरान 25 डीएसपी, 28 इंस्पेक्टर, 320 दारोगा, 160 सशस्त्र बल, 8305 लाठीबल, 4950 गृह रक्षक, एक कंपनी एटीएस, स्वान दस्ता 01, अश्रु गैस दस्ता 05, अग्निशमन दस्ता 05, बीडीएस दस्ता 03, पुलिस मुख्यालय के नियंत्रणाधीन 150 जवान और विभिन्न रेंज के डीआईजी के नियंत्रणाधीन 950 जवानों को तैनात किया गया है।

          हजारीबाग में 14 अतिरिक्त डीएसपी के अलावा 20 इंस्पेक्टर, 250 दारोगा-जमादार, 50 विशेष शाखा के दारोगा को लगाया गया है। एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, एक कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, एक डॉग स्क्वायड, एक कंपनी एटीएस, एक बम निरोधक दस्ता, एक अश्रु गैस दस्ता, पांच अग्निशमन दस्ता, 160 सशस्त्र बल, 2500 लाठी बल व 500 गृह रक्षक भी हजारीबाग में तैनात किए गए हैं।हजारीबाग में डीजे पर रोक को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। हलांकि मंगला जुलूस में कुछ लोगो ने डीजे बजा कर शोभा यात्रा की कोशिश की थी परन्तु स्थानीय पुलिस ने इसे रोक दिया । रामनवमी पर डी जे को लेकर विधान सभा के बजट सत्र में भी विपक्षी दल ने विरोध प्रगट की थी ।

          रांची में 1705 लाठी बल 500 होमगार्ड, जमशेदपुर में 450 लाठी बल 300 होमगार्ड, हजारीबाग में 2500 लाठी बल और 500 होमगार्ड, गिरिडीह में 500 लाठीबल 200 होमगार्ड, बोकारो में 300 लाठीबल 300 होमगार्ड, पलामू में 340 लाठीबल 250 होमगार्ड पाकुड़ में 100 लाठीबल 50 होमगार्ड, साहिबगंज में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड, गुमला में 100 लाठीबल 200 होमगार्ड, लोहरदगा में 400 लाठीबल 200 होमगार्ड, सिमडेगा में 100 लाठीबल 150 होमगार्ड, सराइकेला में 100 लाठीबल 150 होमगार्ड, रामगढ़ में 100 लाठीबल 100 होमगार्ड, चतरा में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड, देवघर में 175 लाठीबल 150 होमगार्ड, धनबाद में 400 लाठीबल 300 होमगार्ड, गोड्डा में 120 लाठीबल 1000 होमगार्ड, दुमका में 160 लाठीबल 150 होमगार्ड, चाईबासा में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड, कोडरमा में 200 लाठीबल 100 होमगार्ड, जामताड़ा में 150 लाठीबल 300 होमगार्ड, गढ़वा में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड, खूंटी में 100 लाठीबल 100 होमगार्ड और लातेहार में 100 लाठीबल 100 होमगार्ड की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

          प्रदेश के कुछ जिलों में रामनवमी की पुर्व संध्या पर झांकी और शोभा यात्रा का आयोजन होता है । राजधानी में रामनवमी की तैयारी जोरो पर है। धार्मिक स्थल को सजाया जा रहा है। शहर में भव्य रूप से प्रकाश व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा बल की तैनाती के साथ साथ गश्ती बल को भी लगाया गया है। रातु रोड,बरियातू,कांके, हटिया,धुर्वा स्थानो से लोग महावीर झंडे के साथ शोभा यात्रा में शामिल होते है जो रांची के ओवरब्रिज के निकट तपोवन श्री राम मंदिर पहुंच कर समाप्त होता है।

          राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कल दिन में रातु रोड से लेकर मेन रोड पर आवा-जाही पर रोक होगी।शहर में सभी वाहन के परिचालन पर रोक लगाई गई है।रांची में रामनवमी पर हजारों की संख्या में बड़े छोटे झंडे शामिल होते है।लाखों की संख्या में लोग अपने पारम्परिक हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आते है।प्रदेश के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने श्री रामनवमी पर प्रदेश के लोगो को शुभकामनाएं दी ।

          जुलूस तैनात पुलिस बल रांची न्यूज रामनवमी सुरक्षा व्यवस्था
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.