Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 18:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: लालू-तेजस्वी के 24 ठिकानों पर छापेमारी में 600 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
          Headline

          Patna: लालू-तेजस्वी के 24 ठिकानों पर छापेमारी में 600 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna:  लैंड फॉर जॉब मामले में  ईडी ने शुक्रवार को लालू परिवार के 24 ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद शनिवार को बताया है कि इसमें 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। ईडी ने दावा किया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले हैं।

          ईडी ने ट्वीट कर बताया है कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गयी थी। जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में दिल्ली एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 जगहों पर छापा मारा गया था। ईडी ने बताया है कि छापेमारी में लगभग 600 करोड़ रुपये की संपत्ति गलत तरीके से अर्जित की गयी है। इनमें से 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बेनामी लोगों के नाम पर 250 करोड़ रुपये के लेन-देन किए गए हैं। साथ ही एक करोड़ रुपये की बिना हिसाब-किताब की नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित दूसरी विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोने की ईंट और डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण बरामद किये गये हैं।

          सोना के आभूषण की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है। साथ ही कई संपत्तियों के दस्तावेज, बिक्री किये गये संपत्ति के कागजात और दूसरे आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी हुई है। ईडी के मुताबिक, लालू परिवार ने अपने और बेनामी लोगों के नाम पर बड़े पैमाने पर जमीन और दूसरे सामान की खरीद की है। इन सभी के दस्तावेज मिले हैं।

          ईडी ने बताया कि अब तक की गई पीएमएलए जांच से पता चला है कि पटना और इसके आसपास अवैध रूप से लालू परिवार ने जमीनों का अधिग्रहण किया है। ये जमीनें लालू के परिवार ने रेलवे में नौकरी देने के नाम पर ली हैं। जमीन का इस समय रेट 200 करोड़ रुपये है। जमीन देने और लेने वालों की पहचान कर ली गई है। ईडी ने इन जमीनों की रजिस्ट्री के लिए खड़े किये गये कई बेनामी लोगों, फर्जी संस्थाओं और दूसरे लोगों की पहचान की है।

          ईडी ने बताया है कि उसके द्वारा की गयी जांच में पता चला है कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के डी-1088 नंबर का मकान, मैसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। ये चार मंजिला कोठी है जो तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके परिवार के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनी एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का है। 150 करोड़ के मूल्य वाले इस बंगले को तेजस्वी यादव और उनके परिवार को कागज पर मात्र चार लाख रुपये के मूल्य पर बेच दिया गया है। इस संपत्ति को खरीदने में बड़ी मात्रा में नगदी और अपराध की आय का उपयोग किया गया है। इसके लिए आभूषण क्षेत्र में काम करने वाली मुंबई की कुछ संस्थाओं का उपयोग किया। उनके जरिये बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति की हेरा-फेरी की गयी।

          ईडी ने खास तौर पर कहा है कि तलाशी लेते समय, सभी कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह से पालन किया गया और तलाशी परिसर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ उचित शिष्टाचार का व्यवहार किया गया।

          ईडी छापेमारी तेजस्वी पटना न्यूज लालू संपति
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.