Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 19:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहारी मजदूरों पर हमले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम तमिलनाडु रवाना
          Headline

          बिहारी मजदूरों पर हमले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम तमिलनाडु रवाना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई और प्रताड़ना मामले में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर इस मामले की जमीनी सच्चाई जानने के लिए बिहार से चार सदस्यीय एक टीम चेन्नई आज रवाना हो गई है। दल के सदस्य तमिलनाडु में हिंसा प्रभावित जिलों में जाकर बिहारी मजदूरों से मुलाकात करेंगे। ये अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और बिहारी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहेंगे।  तमिलनाडु हिंसा मामले की जांच करने वाले अधिकारियों में श्रम विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरांडी, सीआईडी के आईजी पी कन्नन तथा चौथे अधिकारी पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं।

          दूसरी ओर कोयंबटूर जिला प्रशासन ने इस मामले में शनिवार को सरकारी जानकारी साझा करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को गलत और अफवाह बताया है। प्रशासन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर प्रवासी मजदूर हेल्पलाइन नंबर 04222300970, 9498181213, 8190000100, 9498181212, 7708100100 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कोयंबटूर जिला प्रशासन के राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसे ‘प्रवासी श्रमिकों की कमियों को हल करने की समिति’ का नाम दिया गया है।

          इस पत्र में कहा गया है कि इस माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करके उसका निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा कानून और व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में उचित कार्रवाई की जा रही है। कहा गया है कि बाहरी राज्य के श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर उनके सुरक्षा का कोई खतरा या कोई समस्या है तो तुरंत कोयम्बटूर जिला कलेक्टर के कार्यालय में आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

          उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई और हत्या की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें बताया गया है कि हिन्दी बोलने वाले मजदूरों पर धारदार हथियारों से हमला कर दो लोगों को मार डाला गया। इसके बाद से बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों के मजदूर काम छोड़कर घर लौट रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जांच टीम तमिलनाडु बिहार न्यूज बिहारी मजदूर हमला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.