Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 12:00
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: विधानसभा उप चुनाव के लिए सेक्टर दंडाधिकारी और मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से बुथों के लिए हुए रवाना
    Headline

    Ramgarh: विधानसभा उप चुनाव के लिए सेक्टर दंडाधिकारी और मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से बुथों के लिए हुए रवाना

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में 27 फरवरी सोमवार  को होनेवाले मतदान के लिए  सेक्टर अधिकारी और पोलिंग पार्टी को रविवार को रामगढ़ कॉलेज परिसर से  रवाना किया गया। मौके पर मौजूद डीसी माधवी मिश्रा ने मतदान कार्य में लगे 2025 कर्मचारियों को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराने की बात कही। डीसी ने सभी कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए रवाना किया।

    डीसी ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा में कुल 335734 मतदाता हैं, जिनमें 173550 पुरुष एवं 162184 महिला मतदाता हैं। डीसी माधवी मिश्रा, एसपी पीयूष पांडे सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर पर उपस्थित रहकर कार्यों का जायजा लिया। डीसी ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लेने के क्रम में सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी।
    डीसी ने सभी सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारियों को मतदान के दिन समय का विशेष रूप से ध्यान रखने एवं निर्धारित समय पर मतदान शुरू कर देने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

    27 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होना है। कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए है। कुल 55 सेक्टर एवं 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।

     

    रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव  के मैदान में 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दो मार्च को काउंटिंग की जाएगी। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। रामगढ़ जिले के चार प्रखंड के कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 55 सेक्टर व 10 क्लस्टर बनाए गए हैं।

    कुल मतदान केंद्रों में से आधे से अधिक मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न हो जाए इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान केंद्रों में 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं। सोमवार को मतदान के बाद मतपेटियों को रामगढ़ कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। मतगणना दो मार्च को रामगढ़ महाविद्यालय में बनाये गये मतगणना हॉल में होगी।

    चुनाव मैदान में हैं 18 प्रत्याशी

    रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।

    रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए निषेधाज्ञा लागू

    रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होनी है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी कर दिया है। रामगढ़ में उपस्थित विभिन्न दलों के ऐसे कार्यकर्ताओं को बाहर चले जाने को कहा गया है जो दूसरे जिलों से आए हैं और यहां के वोटर नहीं हैं। पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक साथ कहीं भी जमा नहीं होंगे।

    हालांकि, रामगढ़ एसडीओ ने जारी आदेश में यह भी कहा है कि यह आदेश 27 फरवरी को शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, अस्पताल ले जा रहे व्यक्तियों, स्कूल, महाविद्यालय जा रहे स्टूडेंट्स पर लागू नहीं होगा।एसडीओ के मुताबिक अब रामगढ़ में चुनाव होने तक किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। 25 फरवरी की शाम 5 बजे से जिले में ड्राइ डे लागू है जो 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लाइसेंसी हथियार, तीर-धनुष, लाठी, भाला और अन्य कोई घातक हथियार लेकर नहीं घुमेगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    बुथ मतदान मतदानकर्मी रामगढ़ न्यूज विधानसभा उप चुनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.