Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 12:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीनी विवाद में हुई थी जदयू नेता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, रेकी कर घटना को दिया था अंजाम, छोटे भाई की पत्नी और साला गिरफ्तार
          Headline

          जमीनी विवाद में हुई थी जदयू नेता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, रेकी कर घटना को दिया था अंजाम, छोटे भाई की पत्नी और साला गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 12, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Gaya:  जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की हत्याकांड का गया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। इस घटना में मिले सुराग के आधार पर गया पुलिस की टीम ने मृतक जदयू नेता सुनील सिंह के छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह, साले रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। रविवार की दोपहर गया के एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की खुलासा करते हुए एसएसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि गया के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बहोरा बीघा गांव में जदयू नेता सुनील सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। घर के दरवाजे पर अपराधियों ने चार गोली मारी थी।

          घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में जदयू नेता सुनील सिंह की हत्या के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।मृतक जदयू नेता के छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह और साले रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना को लेकर कई नामजद एवं अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है। घटना का कारण जमीनी विवाद की रंजिश सामने आई है। इस कांड को रेकी कर अंजाम दिया गया। अपराधियों को इसके लिए सुपारी दी गई थी। हालांकि पुलिस ने फिलहाल घटना के तरीके और इसमें शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुपारी लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

          फिलहाल पुलिस की छापेमारी इस कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जारी है। वही पूर्व से ही इस तरह की घटना की आशंका जदयू नेता के परिवार वालों के बीच बनी हुई थी। इसे लेकर न्यायालय में भी सनहा दर्ज कराया गया था। किंतु फिर भी जदयू नेता की हत्या हो गई, जदयू नेता सुनील कुमार सिंह हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसएसपी द्वारा गठित एसआईटी वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में बनाई गई है। इस टीम के द्वारा इस कांड के हर बिंदुओं की जांच करते हुए संलिप्त अपराध कर्मियों की तलाश में चिन्हित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

          एसएसपी ने कहा है कि इस कांड की साजिश रची गई थी। अपराधियों की मदद लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जदयू नेता सुनील कुमार सिंह हत्याकांड के मामले में उनके छोटे भाई तेज प्रताप की पत्नी अंजली सिंह समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति अंजली सिंह का भाई रजनीश कुमार है। इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। विशेष टीम कार्रवाई कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गया न्यूज गिरफ्तार जदयु नेता जमीन विवाद भाई की पत्नी साला हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.