Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 05:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आदिवासी धर्म कोड सरना लागू करने को लेकर रेल का चक्का जाम
          Headline

          आदिवासी धर्म कोड सरना लागू करने को लेकर रेल का चक्का जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Seraikela: आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह आदिवासी धर्म कोड सरना लागू करने की मांग को लेकर रेल चक्का जाम कर दिया। रेल चक्का जाम कार्यक्रम जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप लेगडीह-सिकली के बीच किया गया। चक्का जाम के कारण दर्जन भर से ज्यादा ट्रेने रद्द कर दी गई जबकि कई का मार्ग बदल दिया गया। नीलांचल एक्सप्रेस और पुरूषोत्तम एक्सप्रेस घंटो रूकी रही। अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व मंे दर्जनो कार्यकर्ताओं ने तख्तियां, झंडा, बैनर लेकर चक्का जाम किया।

          रेल चक्का जाम से नीलांचल एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस घंटों तक रुकी रही। दर्जन भर से ज्यादा की संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया। रेल चक्का जाम से रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ट्रेनों को रद्द किये जाने के कारण रेल यात्रियों को पूरा रुपये रेलवे की ओर से रिफंड किया गया।

          इन ट्रेनों को किया गया रद्द

          टाटा-हावड़ा स्टील अप/डाउन एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस अप/डाउन ट्रेन, सुबह 8.50 बजे टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली टाटा-खड़गपुर पैसेंजर अप/डाउन, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी अप/डाउन आदि ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है।

          इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

          हावड़ा-पुणे दुरंतो और आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल कर चलाया गया। दोनों ट्रेनों को मिदनापुर होकर चलाया गया। इस कारण से रेल यात्री समय पर गंतव्य को नहीं पहुंच सके। इसी तरह से राजेंद्रनगर-टाटा-दुर्ग (13288) ट्रेन को पुरुलिया स्टेशन से ही बदले मार्ग से चलाया गया। धनबाद से टाटानगर आनेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को मुरी से ही वापस धनबाद के लिये रवाना कर दिया गया। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को भी मार्ग बदलकर चलाने की योजना थी, लेकिन रेल चक्का जाम समाप्त होने के कारण बाकी ट्रेनों को सामान्य रूट पर चलाने का काम किया गया।

          मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन (12809) को सबसे पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन से सामान्य रूट से हावड़ा के लिये रवाना किया गया। इसके बाद नीलांचल एक्सप्रेस (12876) ट्रेन को सामान्य रूट से रवाना किया गया। मुंबई-हावड़ा कुरला (18029) एक्सप्रेस को भी सामान्य रूट से ही चलाने का काम किया गया।

          रेल चक्का जाम की सूचना मिलते ही टाटानगर स्टेशन पर रेल यात्रियों की समस्या को देखते हुये सहायता केंद्र खोला गया था। रेल यात्री अपनी समस्या का समाधान यहां पर कर रहे थे। साथ ही ट्रेन का टिकट भी रिफंड करवा रहे थे। रेल चक्का जाम समाप्त होने के बाद भी सहायता केंद्र पर रेल कर्मचारियों को काम करते हुये देखा गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आदिवासी धर्म कोड सरना रेल चक्का जाम सरायकेला न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.