Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 20:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ओड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने कार से उतरते ही मारी गोली,मंत्री को पांच गोली लगी
          Headline

          ओड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने कार से उतरते ही मारी गोली,मंत्री को पांच गोली लगी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 29, 2023Updated:January 29, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-29-at-15.53.11.mp4

          झारसुगड़ा । ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मार दी गई है। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर शहर में उस समय हुई जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह कार से उतरे। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने माला पहनाई और इसी दौरान वर्दी में खड़े एक शख्स ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने ताबड़तोड़ कई फायरिंग की और मौके से भाग निकला। गोली मारने वाला उनकी ही सुरक्षा में तैनात एएसआई है। पुलिस ने आरोपी सहायक पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आनन-फानन में एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाया गया।

          ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर गोली चलाई। बीजेडी के सीनियर नेता प्रसन्न आचार्य ने कहा कि फोन पर खबर मिलने के बाद हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। इस फायरिंग में कौन शामिल है और इसे क्यों अंजाम दिया गया, ये अभी कहना जल्दबाजी होगी। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। हम इस घटना की निंदा करते हैं। पुलिस विस्तृत जांच करेगी।

          एक तरफ माला और दूसरी तरफ लगी गोली

          मंत्री को जहां गोली मारी गई है, वह मंत्री का गढ़ है। वह तीन बार लगातार इलाके से जीत चुके हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि वह कार से उतरे तो उन्हें माला पहनाई गई। इसी दौरान पास खड़े एएसआई ने उनके सीने पर गोली मारी। मंत्री ने अपने सीने पर हाथ लगाया और गिर पड़े। जिस जगह पर मंत्री को गोली मारी गई वहां से भुवनेश्वर 350 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से भुवनेश्वर आने में लगभग 6 घंटे लगते इसलिए स्वास्थ्य मंत्री को एयरलिफ्ट किया गया।

          सीने पर हाथ लगाकर बोले- किसने मारा?
          एक चश्मदीद ने बताया कि मंत्री चीफ गेस्ट थे। जब वह आए तो उन्हें रिसीव करने भीड़ पहुंची। हम लोग उन्हें रिसीव कर रहे थे। वह गाड़ी से उतरे तो एक शख्स ने उन्हें माला पहनाई और दादा (नाबा दास किशोर) ने सीने में हाथ लगाया। उन्होंने कहा किसने मारा, लोग समझ नहीं पाए। जब उनके सीने से खून निकलते देखा तब समझ आया।

          हाल ही में मंत्री ने शनि शिंगणापुर में दान किया था एक करोड़ का सोना
          बीजू जनता दल के सीनियर नेता नाबा दास हाल ही में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। नाबा दास ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

          हमले के मामले में जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया

          जराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एक एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्री नव किशोर दास पर हमले के मामले में जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री के क्राइमब्रांच ने मामले जांच के निर्देश के बाद यह टीम गठित की है। डीएसपी के नेतृत्व में पांच अधिकारी झारसुगुडा के लिए रवाना हो गये हैं ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एयरलिफ्ट ओड़ीसा न्यूज कार्यक्रम गोली पुलिसकर्मी भुनेश्वर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.