कोडरमा । कोडरमा घाटी में बाघीटांड़ के समीप गैस टैंकर और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद टैंकर के केबिन में लगी आग में चालक जिंदा जल गया। घटना रविवार सुबह की है। जानकारी अनुसार वाहनाें में टक्कर के बाद गैस टैंकर ड्राइवर वाहन में ही फंस गया और टैंकर के केबिन में आग लग गई।
मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और टैंकर में लगे आग पर काबू पाया गया तब तक ड्राइवर पूरी तरह से जिंदा जल गया था। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं थी। जिसे माैके पर पहुॅची पुलिस ने क्लियर कर दिया। घटना में जिंदा जले ड्राइवर की पहचान नही हो पायी है। घटना में गाड़ी के कागज, मोबाइल समेत सभी सामान जलकर राख हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जूटी है।



