Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 02:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान, 27 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को मतगणना
          Headline

          रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान, 27 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को मतगणना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 18, 2023Updated:January 18, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी। इसके तहत 27 फरवरी को मतदान और दो मार्च मतगणना होगी। इसके लिए 31 जनवरी को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की अंतिम तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

          उल्लेखनीय है कि रामगढ़ के गोला आईपीएल गोलीकांड में कांग्रेस विधायक समेत 13 आरोपितों को पांच-पांच साल की सजा हुई थी। इस सजा के तहत तत्कालीन विधायक ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के साथ यह सीट खाली हो गयी थी। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

          रामगढ़ विस सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस ने बनाई रणनीति
          रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को पूरी तैयारी एवं मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय लिया गया।

          उन्होंने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कंट्रोल रूम की स्थापना, पंचायत के कलस्टर को सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में नेताओं को जिम्मेवारी दी जाएगी। पूरे चुनाव अभियान की देखरेख को लेकर प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति चुनाव तक संबंधित क्षेत्रों में की जाएगी। इसे लेकर रूप-रेखा बनायी जा रही है। साथ ही साथ प्रचार-प्रसार और मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पार्टी पहुंचेगी।

          बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो और केदार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

          रामगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

          रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ रामगढ़ में  आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बाबत बुधवार की शाम समाहरणालय सभागार में डीसी माधवी मिश्रा की गैरमौजूदगी में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पूरे रामगढ़ जिले में चुनाव की घोषणा हो गई है। हालांकि, सिर्फ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है लेकिन मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट पूरे जिले में लागू होगा। उन्होंने बताया कि रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी के डिस्क्वालीफाई होने के बाद चुनाव की घोषणा की गई हैं।

          3 लाख 34 हजार मतदाता करेंगे मतदान
          डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 334167 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 172923 महिला मतदाता होंगी जबकि 161244 पुरुष मतदाता होंगे। उन्होंने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 405 बूथ बनाए गए हैं, जो 235 भवनों में स्थापित किए गए हैं। रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 और गोला प्रखंड में 153 बूथ बनाए गए हैं।

          7 फरवरी से शुरू होगा नॉमिनेशन
          डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस इलेक्शन का गजट 31 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा। नामांकन 7 फरवरी से शुरू होगा। स्क्रूटनी 8 फरवरी को की जाएगी और नामांकन वापसी की तिथि 10 फरवरी को निर्धारित की गई है। 27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतगणना होगी। इलेक्शन की पूरी प्रक्रिया 4 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएगी।

          चुनाव आयोग रांची न्यूज रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.