रांची /दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग समेत भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में गिरफ्तार झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल बहुत दिनों बाद आज उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। उनके चेहरे पर सुकून के भाव दिखे। फिलहाल वो ईडी की कस्टडी में बिरसा केंद्रीय कारा गृह में हैं। पूजा को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार करते हुए एक माह की सशर्त जमानत दे दी है।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश प्राप्त होते ही वो जेल से अपने घर लौट जायेगी और परिवार के साथ रह पायेगी। पूजा ने अपनी बच्ची के बीमार होने पर जमानत याचिका लगाई थी। मालूम हो की पूजा से ईडी ने लम्बी पुछ ताछ के बाद गिरफ्तार किया था। पूजा पर मनरेगा घोटाला समेत कई गंभीर आरोप है। ईडी इनकी जांच कर रही पूजा के सीए सुमन कुमार भी जेल में बन्द है। सुमन के घर से पूजा की काली कमाई करोड़ो में बरामद की थी है। पूजा पर झारखंड के खान घोटाले को लेकर मामला दर्ज है।