Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 06:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वेतन की मांग को लेकर एचईसी कर्मियों ने रैली निकाली, कारखाने के निदेशक का पुतला फूंका
          Headline

          वेतन की मांग को लेकर एचईसी कर्मियों ने रैली निकाली, कारखाने के निदेशक का पुतला फूंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 27, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। देश के सबसे बड़े औद्योगिक इकाई एचईसी को बचाने की मुहिम के तहत उसके कर्मचारी-पदाधिकारी सहित सैकड़ो स्थानीय लोगो ने गोल चक्कर से कारखाने के मुख्यालय गेट तक रैली निकाली। मुख्यालय गेट के सामने एचईसी निदेशक एम के सक्सेना की विदाई पर आक्रोश जाहिर करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दो महीने से एचईसी के इंजिनियर-अधिकारी और कर्मी सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन कारखाने और मंत्रालय में बैठे लोगो के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि राज्य- केंद्र सरकार और भारी उद्योग मंत्रालय से हक के वेतन की मांग की जा रही है। वेतन की मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन को उग्र करने की चेतावनी भी दी।

          सरकार यदि हमारे हक के वेतन की मांग को जल्द से जल्द नहीं मानती है, तो आने वाले समय में सभी कर्मचारी अपने प्रदर्शन को और भी उग्र करेंगे ताकि प्रबंधन की कान तक हमारी समस्या पहुंच सके। एचईसी के कर्मचारियों को पिछले 11 महीने से और पदाधिकारियों को एक साल से वेतन नहीं मिला है। जिसके बाद कर्मचारी और पदाधिकारियों ने एचईसी मुख्यालय के सामने विभिन्न तरीके से विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया जो कि पिछले दो महीने से बदस्तूर जारी है। सरकार ने देश के सबसे बडे औधोगिक ईकाई को अपने हाल पर मरने को छोड़ दिया है। कम्पनी धीरे धीरे एक मलबा ढांचे की तरह दिखने लगा है। कारखाने में काम करने वाले अब क्षेत्र के बाजारों में साग सब्जी की दुकान लगाकर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जगुआर करने को विवश हो गये है।

          एचईसी कर्मचारियों की मांग है कि एचईसी को फिर से चालू किया जाये। एचईसी में पिछले एक साल से ज्यादा समय से स्थायी सीएमडी नहीं हैं, सबसे पहले स्थायी सीएमडी नियुक्त किया जाये और फिर उसके बाद एचईसी को मिलने वाले काम को सुचारू रूप से शुरू किया जाये। अपनी मांग और कारखाने को बचाने को लेकर एचईसी में काम करने वाले मजदूर यूनियन और रांची के सांसद संजय सेठ की तरफ से कुछ दिन पहले भारी उद्योग मंत्रालय में भी चर्चा की गयी थी, जिसके बाद भारी उद्योग मंत्रालय से आश्वासन मिला था कि आने वाले समय में एचईसी के जीर्णोद्धार पर विचार किया जायेगा।

          एचईसी पर स्थानीय विधायक, सांसद और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता मात्र घड़ियाली आंसू बहा रहे है। लोगो का कहना है की केन्द्र सरकार एक योजना और षडयंत्र के तहत निगम को बीमार कर बन्दी के कगार पर ला दिया है। केन्द्र नही चाहती की एशिया महादेश का सबसे बड़ा औधोगिक ईकाई पुन: देश के मानचित्र पर अपनी बुलंदी हासिल कर पाये। निगम लगभग अघोषित रूप से बन्द हो चुका है।निगम के षडयन्त्र कारी अधिकारी भी एक एक कर अवकाश ग्रहण करते जा रहे है। निगम के प्रमुख को निगम की चिन्ता ही नही है।निगम के चल अचल सम्पत्ति पर राज्य सरकार ने धीरे धीरे कब्जा कर अपनी बहुमंजिली भवन को स्थापित कर  ऑफिस चलाना आरम्भ कर दिया है ।केन्द्र सरकार ने एच ई सी को राजनीतिक स्वार्थ का शिकार बना डाला ।

          एचईसी कर्मचारी-पदाधिकारी निदेशक पुतला रांची न्यूज रैली वेतन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.