Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 17 August 2026 || 04:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»1932 के नाम पर हेमंत सरकार ने किया जनभावना घोटाला : बिरंची नारायण
          Headline

          1932 के नाम पर हेमंत सरकार ने किया जनभावना घोटाला : बिरंची नारायण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति से राज्य में समुदाय विशेष के अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।

          रांची ।भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने की। बैठक में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,नवीन जायसवाल,अपर्णा सेन गुप्ता,अमर बाउरी,रामचंद्र चंद्रवंशी,नीरा यादव,अनंत ओझा, रणधीर सिंह,भानु प्रताप शाही,आलोक चौरसिया, ,पुष्पा देवी,नारायण दास,अमित मंडल,समरी लाल, कोचे मुंडा, बिरंची नारायण ,शशिभूषण मेहता,मनीष जायसवाल उपस्थित थे।

          बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पार्टी के मुख्य सचेतक विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रदेश भाजपा प्रदेश की जनता के जनभावनाओं के साथ खड़ी है। लेकिन सरकार की मंशा साफ नही है। नारायण ने कहा कि हेमंत सरकार ने खान, खनिज,बालू,पत्थर घोटाले की तरह 1932के खतियान आधारित स्थानीय नीति के नाम पर जनभावना घोटाला किया है। कहा कि वर्ष 2002 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 1932आधारित नियोजन नीति को लागू किया था जिसे उच्च न्यायालय ने विस्तृत समीक्षोपरंत लागू करने के सुझाव दिए थे। आज हेमंत सरकार बिना कोई समीक्षा किए,सदन में चर्चा कराए इसे लागू कराने का ढिढोरा पीट रही है।

          उन्होंने कहा कि आज हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी है। जांच एजेंसियों की कारवाई से इस सरकार के रोज रोज नए कारनामे उजागर हो रहे हैं। साहेबगंज से सिमडेगा तक पूरे प्रदेश में राज्य के संसाधनों की लूट मची है। उन्होंने कहा कि इन सारी नाकामियों,अपने तीन साल की विफलताओं को छुपाने केलिए मुख्यमंत्री जी यात्रा कर रहे हैं लेकिन राज्य की जनता इन्हे पूरी तरह समझ चुकी है।उन्होंने कहा हेमंत सरकार के जनविरोधी और कानून विरोधी नीतियों का हश्र जनता देख रही है। जिस प्रकार से पिछले दिनों

          उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की नियोजन नीति को रद्द किया वह सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी राज्य सरकार को आगाह किया था। लेकिन यह सरकार जल्दीबाजी में सस्ती लोकप्रियता केलिए विधि विरुद्ध फैसले कर रही है। यह सरकार जनभावनाओं से खेल रही है।कहा कि इसी प्रकार हेमंत सरकार ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण के नाम पर भी केवल खिलवाड़ किया है।

          नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले साहेबगंज में एक पहाड़िया लड़की राबिका पहाड़िया की जो निर्मम हत्या हुई यह राज्य के ऊपर कलंक है। हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति से राज्य में समुदाय विशेष के अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।
          कहा कि मुख्यमंत्री जी आदिवासी होने का दंभ तो भरते हैं लेकिन सबसे अधिक प्रताड़ना आदिवासी समुदाय की हो रही। आज आदिवासी दलित समाज की बेटियां दुष्कर्म ,हत्या की ज्यादा शिकार हो रही।पिछले दिनों गो तस्करों को रोकने के कारण आदिवासी समाज की होनहार बेटी दरोगा संध्या टोपनो की हत्या हुई थी।उन्होंने कहा भाजपा विधायक दल की बैठक में आज राज्य के इन सभी पहलुओं पर विस्तार से गंभीर चर्चा हुई। भाजपा के विधायक इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जवाब मांगेंगे।

          आदिवासी समुदाय खिलवाड़ जनभावनाओं तुष्टिकरण नीति भाजपा रांची न्यूज विधायक दल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की आहर में मिली लाश, पटना में मचा हड़कंप

          August 16, 2026

          किशनगंज में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

          August 16, 2026

          पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर ह\त्या, शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

          August 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की आहर में मिली लाश, पटना में मचा हड़कंप

          किशनगंज में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

          पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर ह\त्या, शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

          चाईबासा के रानी सती मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दानपेटी समेत 11,730 रुपये बरामद

          अटल जी की पुण्यतिथि पर सारण भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.