Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 04:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» सुषमा बड़ाईक को अपराधियों ने मारी गोली
          Headline

           सुषमा बड़ाईक को अपराधियों ने मारी गोली

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 13, 2022Updated:December 13, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल सुषमा बड़ाईक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सुषमा पर तीन गोलियां चलाई हैं। बताया जा रहा है कि सुषमा बड़ाइक बाइक से अपने बॉडीगार्ड के साथ जा रही थी। इसी दौरान गोली चलाई गई । घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ।अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

          सुषमा बड़ाइक से जुड़े एक मामले की झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही उसे गोली मार दी गई। वह कोर्ट में अपना पक्ष खुद ही रखने वाली थी। बताया गया है कि सुषमा से संबंधित केस संख्या 531/2020 झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इस केस में वह आज अपना पक्ष खुद ही रखने वाली थी। सुनवाई से पहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

          सुषमा बड़ाइक को गोली मारे जाने की घटना में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान शक के घेरे में हैं। पुलिस को संदेह है कि दानिश के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दानिश रिजवान पर सुषमा बड़ाइक ने पटना स्थित सचिवालय थाने में रेप के आरोप में केस दर्ज करवाया है। सुषमा बड़ाइक का दावा है कि उसका बेटा दानिश का है। इस बीच मंगलवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में मेडिका में भर्ती कराया गया है।

          दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सुषमा साल 2011 में पटना आई थी। वह काम खत्म करने के बाद वापस पटना जंक्शन लौट रही थी। जिस समय वो स्टेशन पहुंची, उस वक्त वहां कोई ट्रेन रांची के लिए नहीं मिली। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे, जिनसे डरकर वो स्टेशन के बाहर आ गई। उसने दानिश रिजवान को देखा और मदद मांगी। फिर दानिश उसे सचिवालय थाना इलाके के एक फ्लैट में ले गए।

          फ्लैट में दानिश ने दो प्लेट खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद उसे नशा हो गया। एफआईआर में आरोप लगाया कि उसी दौरान दानिश ने गलत हरकत की। एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि जिस वक्त ये सब कुछ हुआ, उस समय वो पूरी तरह से बेहोश नहीं थी। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे खुद को बचाने की ताकत नहीं बची थी। अगले दिन सुबह छह बजे रांची के लिए रवाना हुई। कुछ दिन बाद पता चला कि गर्भवती हूं। बच्चे को जन्म दिया। सुषमा का दावा है कि बच्चा दानिश का है। मामले में रांची में जीरो एफआईआर कर इसे सचिवालय थाना को भेज दिया था। उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित आइपीएस पीएस नटराजन पर यौन शोषण केस कर सुषमा बड़ाइक चर्चा में आयी थी। इसके अलावा सुषमा ने 50 से ज्यादा लोगों पर दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास और यौन शोषण का आरोप लगाकर केस की है।

          अपराधी गोली घायल रांची न्यूज सुषमा बड़ाईक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.