Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 23:13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»जल्द बजेगी नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी,राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवंबर के अंत में नगर निकाय चुनाव की घोषणा किये जाने की संभावना
    Headline

    जल्द बजेगी नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी,राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवंबर के अंत में नगर निकाय चुनाव की घोषणा किये जाने की संभावना

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है । झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवंबर के अंत में नगर निकाय चुनाव की घोषणा किये जाने की संभावना है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर के तीसरे सप्ताह में चुनाव होंगे। चुनाव तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे आयोग के अधिकारियों का मानना है कि सभी प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी कर लेनी है, जिसके बाद आयोग सरकार को निर्वाचन का प्रस्ताव भेजेगा।

    राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशन और वार्ड सदस्यों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस वर्ष परिसीमन नहीं होने की वजह से जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर गठित वार्ड क्षेत्र में चुनाव कराये जायेंगे।

    दिसंबर के अंत में एक ही दिन में राज्यभर में चुनाव कराने की है तैयारी

    यह पहला मौका होगा जब राज्य में सभी नगरपालिका क्षेत्र में एक साथ निर्वाचन होगा। आयोग की तैयारी के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मतदान कराये जा सकते हैं। नगर निकाय चुनाव ईवीएम से होगा। इस चुनाव में करीब 15 हजार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हरेक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम रहेगा। ओड़िशा से पूर्व में ही आए ईवीएम का इस्तेमाल इस चुनाव में होगा। वार्ड सदस्य, मेयर और अध्यक्ष का आरक्षण चक्रिय आधार पर होगा, जिसमें ओबीसी की सीटों को सामान्य मानकर निर्धारित की जायेगी।

    वार्ड सदस्यों का आरक्षण निर्धारण 2 नवंवर तक पूरी कर जिला से आयोग को भेजी जायेगी। उसके बाद आयोग द्वारा मेयर और अध्यक्ष पद का आरक्षण निर्धारित किया जायेगा। चक्रिय आरक्षण के अनुसार रांची सीट सामान्य श्रेणी में आने की संभावना है। इसके अलावे मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर जिला द्वारा 4 नवंबर तक आयोग को भेजा जाना है। सभी तैयारी पूरी होने के बाद 15 नवंबर से पहले झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी सभी जिलों के डीसी के साथ निर्वाचन कार्य की समीक्षा करेंगे। जिसके बाद आयोग सरकार से चुनाव की सहमति प्राप्त कर चुनाव की घोषणा करेगा।

    नगर निगम : रांची, हजारीबाग, पलामू, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो।

    नगर परिषद : गढ़वा, बिश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, गोमिया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम।

    नगर पंचायत : बरहरवा, बासुकीनाथ, बुंडू, चाकुलिया, छतरपुर, धनवार, डोमचांच, हरिहरगंज, हुसैनाबाद, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, महागामा, मझिगांव, नगर उंटारी, राजमहल और सरायकेला।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    निकाय चुनाव प्रकाशन मतदाता सूची रांची न्यूज राज्य निर्वाचन आयोग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.