Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 17:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सरना धर्म कोड की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना 11-12 नवंबर को
          Headline

          सरना धर्म कोड की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना 11-12 नवंबर को

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।  सरना धर्म कोड की मांग को गति देने को लेकर सरना स्थल हरमू में राष्ट्रीय आदिवासी समाज के धर्म रक्षा अभियान के तहत समस्त अनुषांगिक संगठनो की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद डा. करमा उरांव एवं संचालन रवि तिग्गा ने की। बैठक में पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव में 11-12 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर महाधरना एवं देश के समस्त राज्यो के जन जातियों का प्रतिनिधि सभा के आयोजन का निर्णय लिया गया।

           

          दोनों कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल देश से हजारों की संख्या में सरना धर्मावलंबी भाग लेंगे। इसके साथ देश के आदिवासी समुदाय के लोकसभा के सदस्यगण और केंद्र सरकार के मंत्री आदि को भी उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निवेदित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में विशेषकर झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, असम, यूपी, दिल्ली सहित 21 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

           

          कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जनजातीय मामलों के मंत्री एवं जनगणना आयोग के रजिस्ट्रार जनरल आदि से प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलने तथा सरना धर्म कोड की मांग संबंधी स्मार पत्र समर्पण की योजना है।
          उक्त कार्यक्रम को व्यवस्थित करने हेतु अभियान के तीन सदस्यीय टीम 20 अक्टूबर 2022 को दिल्ली रवाना होगी। जिसमें नारायण उरांव, संगम उरांव एवं प्रभात तिर्की शामिल हैं। यह टीम दिल्ली में आवासन की व्यवस्था एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु टीम को अधिकृत किया गया है।

           

          बैठक में रेणु तिर्की, प्रदीप तिर्की, रवि तिग्गा, शिवा कच्छप, महादेव मुंडा, बिरसा पाहन, सुखराम पाहन , संगम उरांव, अनिल उरांव, नारायण उरांव, सोमा मुंडा ,रोहित उरांव, दीपक तिग्गा, सुधीर उरांव, हेमंत गाड़ी, विशाल तिग्गा, पंकज टोप्पो, तानसेन गाड़ी, चम्पा कुजूर चामू बेक आदि उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जंतर मंतर जातियों का प्रतिनिधि सभा धरना रांची न्यूज सरना धर्म
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          June 13, 2026

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          June 13, 2026

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.