Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 3 July 2026 || 21:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कानपुर: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने से 25 की मौत, कई घायल
          Headline

          कानपुर: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने से 25 की मौत, कई घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 2, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर गांव पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार देर शाम तालाब में पलटने से 25  लोगों के मरने की सूचना है। वही  हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में कई बच्चें शामिल है।  बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 40 लोग सवार थे। सूचना पर मौके पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर खेद प्रकट करते हुए तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के लिए निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर में हुए सड़क हादसे पर खेद प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री सहायता राहत कोष से मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पच्चास-पच्चास हजार रुपये देने की घोषणा की है।
          जानकारी अनुसार कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव से लोग एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर फतेहपुर चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते रास्ते में  भीतरगांव के  पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है और राहत कार्य में लगे हुए हैं।

          हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल पीड़ितों की सहायता की जाये और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाये। मुख्यमंत्री ने कानपुर में हुए सड़क हादसे को लेकर मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्यमंत्री अजीत पाल को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। हादसे की खबर मिलते ही वो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।कमिश्नर डॉ राज शेखर, डीएम विशाख जी. अय्यर व अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंच चुके है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने तत्काल आपात बैठक बुलाई है। आपदा टीम को अलर्ट जारी किया गया है।

           

          सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान मिथलेश (50) पुत्र रामसजीवन, केशकली पति देशराज, किरन, पारुल, अंजली, रामजानकी, लीलावती पति रामदुलारे, गुड़िया पति संजय, तारा देवी पति टिल्लू, अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह, सान्वी पिता कल्लू, शिवम पिता कल्लू, नेहा पिता सुंदरलाल, मनिसा पिता रामदुलारे, ऊसा पति ब्रजलाल, गीता सिंह पति शंकर सिंह, रोहित पिता रालदुलारे, रवी पिता शिवराम, जयदेवी पति शिवराम, मायावती पति रामबाबू, सुनीता पिता प्रहलाद, सिवानी पिता स्व रामखिलावन, फूलमती पति स्व सियाराम, रानी पति रामशंकर के रूप में हुई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कानपुर न्यूज ट्राली ट्रैक्टर तालाब फतेहपुर चंद्रिका देवी मंदिर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.