रांची। रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में स्विमिंग पुल कोच खुदकुशी करने का प्रयास किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल कोच बादल कुमार की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है। सोमवार को यह मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
जानकारी अनुसार कोच बादल कुमार ने स्टेडियम के चौथे तल्ले से छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया है। इसके बाद आनन फानन में उन्हें नजदीक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद हटिया डीएसपी राजा मिश्रा सहित थाना प्रभारी प्रवीण कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारणो को जानने के लिए प्रयासरत है।


