Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 June 2025 || 21:03
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सुपारी किलर गुलशन कुमार हथियार के साथ गिरफ्तार
    Headline

    सुपारी किलर गुलशन कुमार हथियार के साथ गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। पुलिस ने कुख्यात सुपारी किलर गुलशन कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। सुपारी किलर की गिरफ्तारी से जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्या पर विराम लगाने की संभावना बढ़ गई है। जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के निवासी सुपारी किलर गुलशन कुमार पर चार हत्या सहित दर्जन भर मामले दर्ज है। पुलिस को गुलशन की तलाश थी, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

    एसपी ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी निवासी गुलशन कुमार पर चार हत्या सहित दर्जनभर मामले दर्ज थे तथा यह लंबे समय से फरार चल रहा था। फरवरी में इसके घर की कुर्की जब्ती के बाद पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया एवं पुलिस इसके पीछे पड़ी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली की गुलशन हथियार के साथ सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में घूम रहा है।

    सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम ने इसे गिरफ्तार कर लिया। गुलशन के पास से एक पिस्टल, दस गोली, एक मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि बेगूसराय सदर अनुमंडल क्षेत्र में गुलशन आतंक का पर्याय बना हुआ था। यह भू-माफिया सहित अन्य के संपर्क में रहकर सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता था। अब तक छह भू-माफिया के लिए पैसा लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। इसकी जांच पड़ताल चल रही है, भू माफियाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    एसपी ने बताया कि गुलशन बेगूसराय में हत्या के बाद भागकर बैंगलोर चला जाता था तथा वहां एक कॉलेज के बगल में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बैंगलोर में ही किसी मॉल में नौकरी करता था, वहां पास का पैसा खत्म हो जाने या बेगूसराय के भू-माफियाओं द्वारा सुपारी दिए जाने पर बेगूसराय आकर घटना को अंजाम देता था। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मौके पर  सदर डीएसपी अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष रामनिवास, रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं सिंघौल थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित गिरफ्तार करने वाली पूरी टाइगर मोबाइल की टीम मौजूद थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    पिस्टल बेगुसराय न्यूज बैंगलोर सुपारी किलर हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    पलामू में अवैध संबंध विवाद में पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता ने शव दफनाया

    June 7, 2025

    हजारीबाग में अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करने वाले भाजपा नेता हिरासत में, सांसद-विधायक के दबाव के बाद 4 घंटे में हुई रिहाई

    June 7, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित,देवघर एम्स दीक्षांत समारोह की नई तिथि जल्द होगी घोषित

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.